Homeउत्तर प्रदेश की खबरेंअयोध्या में तीन घंटे रूके सीएम योगी

अयोध्या में तीन घंटे रूके सीएम योगी

AYODHYA : सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंचे। उन्होंने वहां की स्वास्थय व्यवस्थाओं के साथ दूसरे अहम मुददों पर बैठक की। लोगों से मिले और रामलला का दर्शन पूजन करने के बाद लखनऊ लौट आये। अयोध्या का यह दौरा सीएम का कई मामलों में महत्वपूर्ण है। सबसे पहले राम मंदिर बनने की तैयारियों का जायजा लिया। अयोध्या में समतलीकरण का काम पूरा हो चुका है और लगभग सभी तैयारियों पूरी है। बस देर है तो एलान का कि किस दिन से वहां मंदिर बनने का औपचारिक घोषणा होगी।

सीएम योगी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर अयोध्या में हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा। उन्होंने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास से मुलाकात कर मंदिर निर्माण की योजना पर चर्चा की। उन्होंने हनुमानगढ़ी और रामलला का दर्शन पूजन किया। राम जन्मभूमि परिसर पहुंचकर मंदिर निर्माण के दिशा में हो रहे कार्यो का जायजा लिया। राम जन्मभूमि परिसर में बने नक्षत्र वाटिका में सीएम योगीन ने पौधारोपण किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular