Homeअपराधसंत पर हमला, सरकार से सवाल?

संत पर हमला, सरकार से सवाल?

SULTANPUR : साधू-सन्तों के ऊपर हमलों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। ताजी घटना सुलतानपुर शहर से जहां दंबगों ने सरेराह एक साधू पर हमला कर उन्हे घायल कर दिया। बल्दीराय थाना क्षेत्र के हलियापुर-बेलवाई मार्ग के वर्मा ढाबा, हैहना खुर्द गांव के पास पैदल जा रहे अयोध्या जिले के साधू राम चन्द्र पुत्र छिटन उम्र लगभग (65) वर्ष निवासी पिठला, थाना कुमार गंज, जनपद अयोध्या को नशे में लिप्त दबंगों ने लाठी-डंडे से पिटाई कर दी।

पिटाई से घायल साधू कई घंटों तक मरणासन्न अवस्था में सड़क पर पड़े रहे। राहगीरों की मदद से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बल्दीराय भेजवाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष बलदीराय अखिलेश सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

हिंदू महासभा के प्रदेश महामंत्री जनार्दन दुबे ने कहा योगी सरकार में साधु संत बच नहीं रहे हैं। दिन प्रतिदिन हत्याएं हो रही हैं। अगर साधु के हमलावरों को पुलिस गिरफ्तार नहीं करती है तो आगे विधिक कार्यवाही होगी। हिंदू नेता आनंद चतुर्वेदी ने कहा भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा साधु संत की हत्याएं हो रही हैं। बल्दीराय थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े साधु के ऊपर हुए जानलेवा हमला में बल्दीराय पुलिस को सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

News Desk
News Desk is a human operator who publish news from desktop. Mostly news are from agency. Please contact sarkartoday2016@gmail.com for any issues. Our head office is in Lucknow (UP).
RELATED ARTICLES

Most Popular