Homeअपराधपूर्व पीएम चन्द्रशेखर की बलिया जिले पर लगा कलंक

पूर्व पीएम चन्द्रशेखर की बलिया जिले पर लगा कलंक

BALIA : वीरो की धरती बालिया जिसे बागी बलिया भी कहते हैं उसके दामन पर शर्मसार करने वाला कलंक लगा है। जहां के लोग अपने देश पर मर मिटने का जज्बा रखते हो। जिस जिले ने स्वाधीनता आंदोलन में कुर्बानी दी उसी जिले के दामन पर एक बुर्जग महिला के रेप का अरोप लगा रहा है। घटना 3 सितंबर की है बलिया जिले में 70 साल की बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म करने और उसकी पिटाई करने के आरोप में एक 25 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

हल्दी थाने के एसएचओ सत्येंद्र राय ने बताया कि युवक तड़के करीब 4 बजे महिला के घर में जबरन घुस आया और उसके साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग महिला के घर के पास एक घर में काम करने वाले आरोपी ने महिला को गालियां दीं और उसकी पिटाई भी की। एसएचओ ने कहा कि 70 वर्षीय महिला के भतीजे द्वारा दर्ज कराई गई पुलिस शिकायत के आधार पर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular