Homeअपराधकुत्तों की लड़ाई में इंसान को मारी गोली

कुत्तों की लड़ाई में इंसान को मारी गोली

ETA : एटा जिले से एक अजीबोगरीब खबर सामने आ रही है। वहां घर से अपने कुत्ते को टहलाने निकले एक युवक को कुत्ते पर की गयी छींटाकशी के बाद उपजे झगड़े में गोली मार दी गयी है। घायल राजेश मिश्रा को इलाज के लिए आगरा के एक अस्पताल ले जाया गया।

राजेश अपने कुत्ते को टहलाने के लिए बाहर लेकर गया था, जहां उसके पड़ोसी दीपक मिश्रा ने कहा कि ये काला कुत्ता गंदा दिख रहा है। इस मामले को लेकर दोनों के बीच काफी गरमा-गरमी हुई, जिस पर दीपक ने अपनी बदूंक से राकेश को गोली मार दी।

पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों की तरफ से गोलियां चलाईं गयी जिसके आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा, फरार आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की दो टीमें को लगाया गया है। राजेश के परिवार ने चार लोगों को नामजद किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular