Saturday, May 2, 2026
31 C
Lucknow

चंदा यही है मेरा धंधा

AZAMGARH : यह खबर गिनजी बुक आफ वलर्ड रिकार्ड में आठवे अजूबे के तौर पर शामिल की जा सकती है। भीख मांग कर पेट भरना किसी का पुश्तैनी काम हो सकता है लेकिन चंदा बटोर कर लग्जरी लाइफ जीना किसी का पुश्तैनी काम कैसे हो सकता है यह बड़ा सवाल है।

अब चलिए पहेली नहीं बुझाते हैं पूरी खबर आप को बताते हैं। खबर आजमगढ़ से हैं जहां एक परिवर की यह तीसरी पुश्त है जो महापुरूषों के नाम पर फर्जी रसीब छपवाकर लोगों से चंदा वसूली कर अपना पेट भर रहे हैं।

परिवार के मुखिया मौनी बाबा के नाम से चंदा वसूली का काम करते हैं तो तो बेटा श्रीराम चन्द्र जी के नाम से लोगों से चंदा मांगता है। भाई बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के नाम से बाकायदा रसीद छपवा कर गांव-गांव में घूमकर रसीद काटकर चंदा इकट्ठा करते हैं।

इन लोगों की आय का यही एकमात्र साधन है। इसी के जरिये से यह लोग जीवन यापन करते हैं। पूरा मामल पकड़ में इस प्रकार आया कि निजामाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सभा फतनपुर में शुक्रवार को दोपहर में दो लोग मोपेड से गांव में आकर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के नाम की पर्ची लेकर रसीद काट रहे थे।

कुछ लोगों ने चंदा मांग रहे लोगों का नाम, गांव और पता पूछना चाहा,तो यह दोनों आदमी गोल मटोल जवाब देने लगे संतोषजनक जवाब न मिलता देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना फरिहा पुलिस चौकी को दी।

पुलिस मौके पर पहुंची तो नाम पता पूछने पर उन्होंने अपना नाम प्रिंस पांडे पुत्र राम अशीष पांडे और दूसरे ने प्रदीप पांडे पुत्र राम आलम पांडे ग्राम कुसमहरा थाना कप्तानगंज के निवासी बताएं।फोन के माध्यम से कुसमहरा गांव में पता किये तो पता चला कि नाम और गांव सही बता रहे हैं,और पूरे गांव के लोगों का यही पेशा है।

इन दोनों ने बताया कि हमारी तीन पीढ़ियों से यह कारोबार चला आरहा है,हम लोग इसी तरह से अपनी जीविका चलाते हैं

Hot this week

“khan sir controversy” : खान सर को लेकर बिहार में होने लगी चर्चाएं!

खान सर पर आरोप एजूकेशनल वीडियो के जरिये एनडीए...

”(Lalu Yadav family dispute)”: रोहिणी अचार्य का विस्फोटक पोस्ट की इनसाइड स्टोरी

- रोहणी अचार्य का विवादास्पद पोस्ट संकेत नहीं सायरन...

Nikah पढ़वाई 11 लाख , जूता चुरवाई 11 लाख

मेरठ की शादी में बरसे नोट ढाई करोड़ की...

Sajjad Bagh में एक बड़ा हादसा टला

सरकार टुडे, 28 नवम्बर, लखनउ। बीती रात सज्जादबाग (Sajjad...

Topics

“khan sir controversy” : खान सर को लेकर बिहार में होने लगी चर्चाएं!

खान सर पर आरोप एजूकेशनल वीडियो के जरिये एनडीए...

”(Lalu Yadav family dispute)”: रोहिणी अचार्य का विस्फोटक पोस्ट की इनसाइड स्टोरी

- रोहणी अचार्य का विवादास्पद पोस्ट संकेत नहीं सायरन...

Nikah पढ़वाई 11 लाख , जूता चुरवाई 11 लाख

मेरठ की शादी में बरसे नोट ढाई करोड़ की...

Sajjad Bagh में एक बड़ा हादसा टला

सरकार टुडे, 28 नवम्बर, लखनउ। बीती रात सज्जादबाग (Sajjad...

(Trauma-Bond) ट्रामा बांड के शिकार, कहीं आप भी तो नहीं हो रहे

सुपर—डुपर स्पेशल स्टोरी सिर्फ आप के लिए खतरनाक बीमारी धीरे—धीरे...

Khamani: दहाड़े खामनेई, इजरायल को मिलेगा मुहतोड़ जवाब

ईरान के उपर हुए 1 अक्टूबर को मिसाइल हमले...

Sexual Harassment का वर्लड रिकार्ड! गुरू पर गंदे आरोप…

चिंताजनक खबर.... प्रोफेसर है कि जल्लाद, पूरी युनिवर्सिटी की लड़कियों...

Related Articles

Popular Categories