फिल्मी हीरो नवाजुददीन ने पत्नी को पीटा, तलाक की नौबत

0
1362

MUZAFFAR NAGAR : फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया सिद्दीकी ने मुजफ्फरनगर पहुंच कर सीजेएम कोर्ट में कड़ी सुरक्षा के बीच अपने 164 के बयान दर्ज कराए। आलिया सिद्दीकी ने पिछले दिनों मुंबई में ही अपने पति नवाजुद्दीन सिद्दीकी व उसके परिजनों पर मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था और कोरियर द्वारा इसकी सूचना बुढ़ाना में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के परिवार को भी दी गई थी ।

मुजफ्फरनगर के कस्बा बुढाना निवासी फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी मुंबई में रहकर फिल्मी दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। उन्होंने बजरंगी भाईजान व गैंग्स ऑफ वासेपुर जैसी कई बड़ी फिल्मों में काम कर मुजफ्फरनगर का नाम रोशन किया है, लेकिन वह अपनी निजी जिंदगी में कई समस्याओं से जूझ रहे हैं।

उनका अपनी पत्नी आलिया सिद्दीकी से विवाद चल रहा है, जिसमें तलाक तक की नौबत आ चुकी है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी ने अपने पति व उनके परिवार पर शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करने तथा मारपीट करने का आरोप लगाते हुए में उनके खिलाफ मुकदमा था, और सूचना बुढ़ाना में भी नवाजुद्दीन के परिवार को भिजवाई गई थी।

यह मामला मुजफ्फरनगर की सीजेएम कोर्ट में चल रहा है, कोर्ट से समन मिलने के बाद आलिया सिद्दीकी आज अपने 164 के बयान दर्ज कराने के लिए सीजेएम कोर्ट में पहुंची और कड़ी सुरक्षा के बीच अपने बयान दर्ज कराए। इस दौरान एसपी देहात नेपाल सिंह पुलिस फोर्स के साथ वहां मौजूद रहे और डॉग स्क्वायड से पूरी कचहरी परिसर की चेकिंग कराई गई तथा किसी को भी इस दौरान कचहरी परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया गया । आलिया सिद्दीकी के बयान दर्ज कराने के बाद वापस जाने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। आलिया सिद्दीकी बयान दर्ज करा कर वापस मुंबई लौट गई है।