Homeअपराधअब तो कांस्टेबल भी करने लगे बालत्कार

अब तो कांस्टेबल भी करने लगे बालत्कार

RAMPUR : रामपुर पुलिस को एक कांस्टेबल के अर्मायादित आचरण के चलते शर्मसार होना पड़ा है। रामपुर की एक महिला ने कांस्टेबल के जरिये बंदूक की नोक पर किये गये बालत्कार के बाद जहर खाकर जान देने की कोशिश की है। दो बच्चों की यह मां आस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रही है।

घटना को अंजाम देने वाले कांस्टेबल ने अमित कुमार ने रामपुर की पटवई में इस घटना को अंजाम दिया है। आलाधिकारियों ने घटना के संज्ञान में आने के बाद 5 पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइंस भेज दिया है।

पुलिसधिकारी श्रीकांत प्रजापति ने बताया कि “महिला ने चूहों को मारने वाला जहर खा लिया था। उसके बाद उसे मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसकी हालत गंभीर है और इलाज जारी है।”

खबरों के मुताबिक 2 बच्चों की मां ने कॉन्स्टेबल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी कि उसने बंदूक की नोंक पर उसके साथ कई महीनों तक दुष्कर्म किया। उसने कहा कि अब उस पर शिकायत वापस लेने के लिए दबाव डाला जा रहा था।

महिला के पति जो कि एक दुकानदार है, उसने पुलिस को बताया, “जब से कांस्टेबल पर मामला दर्ज किया गया था, वह और उससे जुड़े लोग हम पर शिकायत वापस लेने के लिए दबाव डाल रहे थे। एक महिला कांस्टेबल ने मेरी पत्नी को धमकी दी कि वह पैसे लेकर मामला सुलझा ले वरना वह उसे जेल में डाल देगी।”

रामपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अरुण कुमार सिंह ने कहा, “आरोपी अमित पटवई पुलिस स्टेशन में तैनात था। शिकायत मिलने के बाद उस पर मामला दर्ज कर निलंबित कर दिया गया। महिला के जहर खाने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और शनिवार को अदालत में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। आगे की जांच जारी है।”

पुलिस सूत्रों ने कहा कि कांस्टेबल ने पहले महिला के पति से दोस्ती की और फिर उसकी पत्नी का यौन शोषण करने लगा। आरोपी के खिलाफ पटवई थाने में धारा 376 (2), 452 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

News Desk
News Desk is a human operator who publish news from desktop. Mostly news are from agency. Please contact sarkartoday2016@gmail.com for any issues. Our head office is in Lucknow (UP).
RELATED ARTICLES

Most Popular