Homeअपराधपति ने पत्नी को चाकू मारा

पति ने पत्नी को चाकू मारा

इंदौर : इंदौर में हत्या का दौर रुकने का नाम नहीं ले रहा है ऐसा ही एक मामला सामने आया संयोगितागंज थाना क्षेत्र में जहां पारिवारिक विवाद में एक पति ने अपनी पत्नी की चाकू मारकर हत्या की घटना को अंजाम दे दिया। वहीं पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पति को अपनी हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

घटना संयोगितागंज थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। बता दें संयोगितागंज थाना क्षेत्र के जावरा कंपाउंड में रहने वाली अंशु शर्मा की पति हर्ष ने पहले जंजीर से गला दबाया उसके बाद चाकू मारकर हत्या की घटना को अंजाम दिया।

जैसे ही पूरे मामले की सूचना पुलिस को लगी पुलिस मौके पर पहुंची और पति हर्ष को अपनी हिरासत में ले लिया है वहीं पूछताछ में पति हर्ष के द्वारा यह बताया गया कि तकरीबन 2 महीने पहले ही उसने आर्य समाज मंदिर से अंशु से विवाह किया था।

विवाह के बाद से ही छोटी-छोटी बातों को लेकर अक्सर विवाद करती रहती थी घटना के दिन भी अनसुने किसी बात को लेकर विवाद किया और विवाद इतना बढ़ गया कि उसने पहले अंशु का जंजीरों से गला दबाया लेकिन उससे मौत नहीं हुई तो उसने किचन में रखा चाकू से ही घटना को अंजाम दे दिया।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है वहीं बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए इंदौर के इंदौर हॉस्पिटल भेजा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular