Saturday, May 2, 2026
23 C
Lucknow

तेज रफ्तार का कहर : दिल्ली से वाराणसी जा रही बस अमेठी में पलटी

AMETHI : लापरवाह वाहन चालकों की वजह से तेज रफ्तार का कहर जारी है। बीती रात जनपद के फुरसतगंज थाना क्षेत्र के अकेलवा चौराहे के पास एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें करीब आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया।

एक यात्री की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार बीती रात करीब साढ़े बारह बजे एक प्राइवेट स्लीपर बस दिल्ली से वाराणसी के लिए जा रही थी। अमेठी के फुर्सतगंज स्थित अकेलवा चौराहे पर पहुंचते ही बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

जिसके बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद ड्राइवर और क्लीनर मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी यात्रियों को बस के बाहर निकाला। इस हादसे में करीब आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया था। हालांकि सुबह होते ही परिजनों के मदद से सभी घायलों को उनके घर भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना बीती रात करीब साढ़े बारह बजे हुई थी। जिसके बाद घायल यात्रियों को इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया था। घायलों के परिजनों को पुलिस ने सूचना दे दी थी। इस हादसे में कोई भी जनहानि नहीं हुई है। पुलिस आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है।

Hot this week

“khan sir controversy” : खान सर को लेकर बिहार में होने लगी चर्चाएं!

खान सर पर आरोप एजूकेशनल वीडियो के जरिये एनडीए...

”(Lalu Yadav family dispute)”: रोहिणी अचार्य का विस्फोटक पोस्ट की इनसाइड स्टोरी

- रोहणी अचार्य का विवादास्पद पोस्ट संकेत नहीं सायरन...

Nikah पढ़वाई 11 लाख , जूता चुरवाई 11 लाख

मेरठ की शादी में बरसे नोट ढाई करोड़ की...

Sajjad Bagh में एक बड़ा हादसा टला

सरकार टुडे, 28 नवम्बर, लखनउ। बीती रात सज्जादबाग (Sajjad...

Topics

“khan sir controversy” : खान सर को लेकर बिहार में होने लगी चर्चाएं!

खान सर पर आरोप एजूकेशनल वीडियो के जरिये एनडीए...

”(Lalu Yadav family dispute)”: रोहिणी अचार्य का विस्फोटक पोस्ट की इनसाइड स्टोरी

- रोहणी अचार्य का विवादास्पद पोस्ट संकेत नहीं सायरन...

Nikah पढ़वाई 11 लाख , जूता चुरवाई 11 लाख

मेरठ की शादी में बरसे नोट ढाई करोड़ की...

Sajjad Bagh में एक बड़ा हादसा टला

सरकार टुडे, 28 नवम्बर, लखनउ। बीती रात सज्जादबाग (Sajjad...

(Trauma-Bond) ट्रामा बांड के शिकार, कहीं आप भी तो नहीं हो रहे

सुपर—डुपर स्पेशल स्टोरी सिर्फ आप के लिए खतरनाक बीमारी धीरे—धीरे...

Khamani: दहाड़े खामनेई, इजरायल को मिलेगा मुहतोड़ जवाब

ईरान के उपर हुए 1 अक्टूबर को मिसाइल हमले...

Sexual Harassment का वर्लड रिकार्ड! गुरू पर गंदे आरोप…

चिंताजनक खबर.... प्रोफेसर है कि जल्लाद, पूरी युनिवर्सिटी की लड़कियों...

Related Articles

Popular Categories