Saturday, May 2, 2026
31 C
Lucknow

इलाज के नाम पर आता हूं, जाता हूं

AYODHYA : अयोध्या जिला अस्पताल के डॉक्टरों पर भारी लापरवाही का आरोप लगा है। डाक्टरों और नर्सों की लापरवाही के कारण एक किशोरी की जान चली गई। इससे पहले भी डॉक्टरों की लापरवाही से एक वकील की जान चली गई थी। ये पहला वाकया नहीं है सब डॉक्टरों की लापरवाही पर किशोरी की जान गई हो।

जिला अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही से आए दिन मरीजों की जान जाती रहती है लेकिन ना तो अस्पताल प्रबंधन कभी चेता और ना ही जिला प्रशासन। ताजा वाकया कोतवाली नगर के लालबाग का है जहां की रहने वाली किशोरी अनुष्का को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत के चलते कल 5 नवंबर को रात 11:00 बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

डॉक्टरों ने उसको भर्ती तो कर लिया गया लेकिन इलाज के नाम पर आता हूं जाता हूं लगाए रखा। यहां तक की ड्यूटी पर मौजूद नर्स ने भी बीमार किशोरी को देखने की जहमत नहीं उठाई और परिणाम यह हुआ कि आज 6 अक्टूबर की सुबह लगभग 10:00 बजे किशोरी अनुष्का की मौत हो गई।

मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया और डाक्टरों व नर्सो पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। यही नही हंगामा देख डॉक्टरों ने मृतका किशोरी अनुष्का के भर्ती पंजिका पर भी खेल कर दिया। भर्ती पंजिका में दिखाया गया कि 8:30 पर उसको देखा गया 8:40 पर आक्सीज लगयी गई और 8:50 पर उसकी मौत हो गई जबकि 10:00 बजे तक कोई डॉक्टर के पास गया ही नहीं था।

इस भारी लापरवाही को लेकर जिलाधिकारी से पांच डॉ एके सिन्हा, डॉ राजेश कुमार सिंह, डॉ विपिन वर्मा, डॉ अजय तिवारी डॉ धर्मेंद्र कुमार व दो तीन अज्ञात नर्स के खिलाफ जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई है। मौके पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट सत्य प्रकाश व एएसपी निपुण अग्रवाल ने आश्वासन दिया कि मामले की जांच करा कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

“khan sir controversy” : खान सर को लेकर बिहार में होने लगी चर्चाएं!

खान सर पर आरोप एजूकेशनल वीडियो के जरिये एनडीए...

”(Lalu Yadav family dispute)”: रोहिणी अचार्य का विस्फोटक पोस्ट की इनसाइड स्टोरी

- रोहणी अचार्य का विवादास्पद पोस्ट संकेत नहीं सायरन...

Nikah पढ़वाई 11 लाख , जूता चुरवाई 11 लाख

मेरठ की शादी में बरसे नोट ढाई करोड़ की...

Sajjad Bagh में एक बड़ा हादसा टला

सरकार टुडे, 28 नवम्बर, लखनउ। बीती रात सज्जादबाग (Sajjad...

Topics

“khan sir controversy” : खान सर को लेकर बिहार में होने लगी चर्चाएं!

खान सर पर आरोप एजूकेशनल वीडियो के जरिये एनडीए...

”(Lalu Yadav family dispute)”: रोहिणी अचार्य का विस्फोटक पोस्ट की इनसाइड स्टोरी

- रोहणी अचार्य का विवादास्पद पोस्ट संकेत नहीं सायरन...

Nikah पढ़वाई 11 लाख , जूता चुरवाई 11 लाख

मेरठ की शादी में बरसे नोट ढाई करोड़ की...

Sajjad Bagh में एक बड़ा हादसा टला

सरकार टुडे, 28 नवम्बर, लखनउ। बीती रात सज्जादबाग (Sajjad...

(Trauma-Bond) ट्रामा बांड के शिकार, कहीं आप भी तो नहीं हो रहे

सुपर—डुपर स्पेशल स्टोरी सिर्फ आप के लिए खतरनाक बीमारी धीरे—धीरे...

Khamani: दहाड़े खामनेई, इजरायल को मिलेगा मुहतोड़ जवाब

ईरान के उपर हुए 1 अक्टूबर को मिसाइल हमले...

Sexual Harassment का वर्लड रिकार्ड! गुरू पर गंदे आरोप…

चिंताजनक खबर.... प्रोफेसर है कि जल्लाद, पूरी युनिवर्सिटी की लड़कियों...

Related Articles

Popular Categories