Homeउत्तर प्रदेश की खबरेंबहराइच भीषण सड़क हादसा दो की मौत

बहराइच भीषण सड़क हादसा दो की मौत

BEHRAICH : बहराइच की कोतवाली देहात क्षेत्र के बसंतपुर के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को ठोकर मार दी। जिसमें एक मासूम बच्चे सहित दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।

पुलिस द्वारा तीनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने 2 लोगों को मृत घोषित कर दिया। जबकि एक व्यक्ति हालत गंभीर बनी हुई है। उसे उपचार के लिए ट्रामा सेंटर लखनऊ भेजा जा रहा है।

कोतवाली नगर क्षेत्र के अस्पताल चौराहे के पास होटल चला रहे आकाश पुत्र अरुण और विकास पुत्र ओंकार 4 वर्षीय नितिन के साथ बाइक से अपने घर जा रहे थे। वह जैसे ही टिकोरा मोड़ के आगे करवा बसंतपुर के पास पहुंचे लखनऊ की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने 4 वर्षीय नितिन और 30 वर्षीय आकाश को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल विकास को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। पुलिस ने दुर्घटना करने वाली कार और चालक को लिया हिरासत में ले लिया है।

सीओ सिटी टी एन दुबे ने बताया कि कोतवाली देहात क्षेत्र के टिकोरा मोड़ के आगे अनियंत्रित कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस ने तीनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने 2 लोगों को मृत घोषित कर दिया। जबकि एक व्यक्ति हालत गंभीर होने पर उसे उपचार के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया है।उन्होंने बताया कि दुर्घटना करने वाली कार और उसके मालिक को हिरासत में लेकर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

News Desk
News Desk is a human operator who publish news from desktop. Mostly news are from agency. Please contact sarkartoday2016@gmail.com for any issues. Our head office is in Lucknow (UP).
RELATED ARTICLES

Most Popular