Homeअन्य राज्यधोनी बनेंगे कड़कनाथ

धोनी बनेंगे कड़कनाथ

RACHI : हैलीकॉप्टर शाट से दुश्मन टीम को हवाई जहाज़ बना कर रख देने वाले क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धोनी जल्न्द ही कड़कनाथ शाट लगाते दिखाई देंगे। खबर है कि उन्होंने मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले में पाए जाने वाले कड़कनाथ मुर्गे की फार्मिग करने के लिए एक ​आदिवासी किसान को दो हजार कड़कनाथ चूजों का आर्डर दिया है।

क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद महेंद्र सिंह धोनी के पास टाइम ही टाइम है। पहले खबर यह आई थी कि वह राजनीति करेंगे और भारतीय जनता पार्टी को ज्वाइन करेंगे। लेकिन अब ताजी खबर यह है कि वह अपने गृह नगर रांची में कड़कनाथ के मुर्गो की खेती करेंगे। धोनी ने यह चूजे खरीदने के लिए झाबुआ के आदिवासी किसान विनोद मेंड़ा को अग्रिम भुगतान के साथ दो हजार चूजे 15 दिसंबर तक रांची भेजने का ऑर्डर दिया है।

झाबुआ के कड़कनाथ मुर्गा अनुसंधान केंद्र के निदेशक डॉ. आईएस तोमर ने संवाददाताओं को बताया है कि धोनी ने अपने मित्रों के जरिए संपर्क साधा था, लेकिन केंद्र में समय पर चूजे नहीं थे, इसलिए उन्हें झाबुआ के थांदला के आदिवासी किसान से संपर्क करने को कहा गया जो कड़कनाथ मुर्गे की फार्मिग करते हैं।

News Desk
News Desk is a human operator who publish news from desktop. Mostly news are from agency. Please contact sarkartoday2016@gmail.com for any issues. Our head office is in Lucknow (UP).
RELATED ARTICLES

Most Popular