Homeउत्तर प्रदेश की खबरेंहनक की सनक, मुकदमा दर्ज

हनक की सनक, मुकदमा दर्ज

PRATAPGARH : बीच बजरिया तमंचा लहराकर गोली चलाना युवकों को महंगा पड़ गया है। वीडियो वायरल के बाद पुलिस एक्टिव हुई है और उसने तीन लोगों के लिखाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। यही नहीं पुलिस कप्तान का कहना है कि गुनहगारों के शस्त्र लाइसेंस भी निरस्त होंगे।

खबर प्रतापगढ़ से जहां कोतवाली पुलिस स्टेशन में हत्या के प्रयास के 2 मामले दर्ज किए गए हैं। अभी यह क्लियर नहीं हो सका है कि वास्तव में घटनाएं कहां हुईं हैं, वीडियो साक्ष्य के आधार पर आईपीसी की धारा 307 और 286 के तहत 2 एफआईआर दर्ज की गयी हैं।

प्रतापगढ़ के एसपी अनुराग आर्य ने कहा कि तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया गया है। साथ ही दोनों घटनाओं का ब्योरा हासिल करने की कोशिश भी की जा रही है।

एसपी ने कहा कि पुलिस अपराधियों के हथियारों को जब्त करेगी, साथ ही उनके शस्त्र लाइसेंस भी रद्द किए जाएंगे।

बता दें कि पहला मामला आवास विकास कॉलोनी के प्रिंस सिंह का है, जिसने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से बिना अनुमति के जश्न में फायरिंग की थी।

दूसरे मामले में सदर बाजार क्षेत्र में दो भाइयों अमन सिंह और गुड्डू सिंह ने जश्न के लिए फायरिंग की थी। एफआईआर में कहा गया है कि उनके इस काम से उस क्षेत्र के निवासियों में बेचैनी और डर पैदा हुआ।

RELATED ARTICLES

Most Popular