Homeअपराधपेड़ में फल नहीं, लटकते मिले शव

पेड़ में फल नहीं, लटकते मिले शव

MATHURA : खबर फिल्म अभिनेत्री के संसादीय क्षेत्र मथुरा के पिपरौली गांव से है। जहां प्रेमी जोड़ा एक पेड़ में एक ही फंदे से लटका पाया गया है।

मरने वालों की पहचान पंकज और ज्योति के रूप में हुई है दोनों की उम्र 21 साल है। वे अपने घरों से लगभग 100 मीटर पीछे एक पेड़ से लटके पाए गए। दोनों एक ही जाति के थे। शुरूआती जांच में पता चला है कि दोनों लंबे से लिव इन रिलेशनशिप में थे और जल्द ही शादी करना चाहते थे।

यहां तक तो सब ठीक था लोचा यह आया कि दोनो दूर के रिश्तेदार होने के कारण लड़की के माता—पिता इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं हुए और उन्होंने ज्योति की शादी 26 नवम्बर को होना तय कर दी थी।

पुलिस अधीक्षक शिरीष चंद्र के मुताबिक शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। अभी तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है क्योंकि कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।

News Desk
News Desk is a human operator who publish news from desktop. Mostly news are from agency. Please contact sarkartoday2016@gmail.com for any issues. Our head office is in Lucknow (UP).
RELATED ARTICLES

Most Popular