Homeउत्तर प्रदेश की खबरेंसीमेंट से लदा ट्रक टैम्पू पर पलटा

सीमेंट से लदा ट्रक टैम्पू पर पलटा

FIROZABAD : खबर फिरोजाबाद से हैं जहां एक सीमेंट से लदा एक ट्रक यात्रियों से भरे टेम्पू पर पलट गया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। घटना फिरोजाबाद के नारखी थाना में घटी है। मृतकों में एक बच्चा और तीन महिलाएं शामिल हैं। कुछ लोग घायल भी हुए हैं। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के संबध में पुलिस ने बताया कि हादसे में मरने वाले 2 लोगों की पहचान हुई है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल अभी कुछ बता पाने की स्थिति में नहीं हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, टेम्पू फिरोजाबाद की ओर रहा था। तभी पीछे आ रहा ट्रक ओवरटेक के दौरान अनियंत्रित होकर टेम्पू पर पलट गया और यह हादसा हो गया।

ट्रक के नीचे टेम्पू पूरी तरह से दब गया था। इस कारण उसमें सवार लोगों को बचने का मौका तक नहीं मिला। हादसा इतना भीषण था, जिसे देखकर प्रत्यक्षदर्शी सहम गए। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को उठवाने के लिए क्रेन बुलवाई, लेकिन ट्रक को उठाया नहीं जा सका। इसके बाद दूसरी क्रेन बुलाई गई। दबे हुए लोगों को सीमेंट की बोरियां हटाकर निकाला गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular