Saturday, May 2, 2026
23 C
Lucknow

पत्नी की अर्थी उठने के कुछ समय बाद पति ने भी तोड़ा दम, एक साथ जली दोनों की चीता

MAHARAGGANJ : अपसी प्यार की ऐसी मिसाल बहुत ही कम देखने को मिलती है। यूपी के महाराजगंज शहर में पत्नी की मौत के कुछ घंटों के भीतर ही पति ने भी अपना दम तोड़ दिया। गौरतलब है कि कोहड़वल गांव में बुजुर्ग दंपती की शुक्रवार को मौत हो गई। सुबह पत्नी ने दम तोड़ा तो दोपहर बाद पति भी दुनिया से रुखसत हो गया।

जानकारी के अनुसार, निचलौल क्षेत्र के कोहड़वल गांव के रहने वाले भागवत धारिया (75) गांव के चौराहे पर झोपड़ी में गुमटी रखकर दुकान चलाते थे। साथ में उनकी पत्नी बिलारी देवी (60) रहती थी। बड़ा बेटा घनश्याम गांव के घर में रहता है। जबकि छोटा बेटा रामलाल झारखंड में नौकरी करता है।

ऐसे में बुजुर्ग दंपति बेटों से अलग रहकर गुजर बसर कर रहे थे। बिलारी देवी की तबियत बीते कई दिनों से खराब चल रही थी। शुक्रवार की सुबह बिलारी देवी को भागवत जगाने गए तो वह नहीं उठी। पास जाकर देखे तो उनकी सांसे थम चुकी थी। पत्नी की मौत से बदहवास भागवत को स्थानीय लोगों ने किसी तरह संभाला और उनके बड़े बेटे को घटना की सूचना दी।

गांव के लोग बड़े बेटे के सहयोग से मृत बिलारी देवी के शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए। इस दौरान भागवत झोपड़ी में अकेले थे। इस बीच दोपहर बाद तक उन्होंने भी दम तोड़ दिया। जैसे ही इसकी जानकारी लोगों को हुई सभी के मुंह से सिर्फ एक ही बात निकल रही थी कि बुजुर्ग भागवत पत्नी की मौत का सदमा न सह सके, जिसके कारण मौत हो गई। वहीं घाट से कुछ लोग वापस आकर मृत भागवत की अर्थी भी अंतिम संस्कार के लिए ले गए। पति पत्नी का एक साथ चिता सजाकर अंतिम संस्कार किया गया।

Hot this week

“khan sir controversy” : खान सर को लेकर बिहार में होने लगी चर्चाएं!

खान सर पर आरोप एजूकेशनल वीडियो के जरिये एनडीए...

”(Lalu Yadav family dispute)”: रोहिणी अचार्य का विस्फोटक पोस्ट की इनसाइड स्टोरी

- रोहणी अचार्य का विवादास्पद पोस्ट संकेत नहीं सायरन...

Nikah पढ़वाई 11 लाख , जूता चुरवाई 11 लाख

मेरठ की शादी में बरसे नोट ढाई करोड़ की...

Sajjad Bagh में एक बड़ा हादसा टला

सरकार टुडे, 28 नवम्बर, लखनउ। बीती रात सज्जादबाग (Sajjad...

Topics

“khan sir controversy” : खान सर को लेकर बिहार में होने लगी चर्चाएं!

खान सर पर आरोप एजूकेशनल वीडियो के जरिये एनडीए...

”(Lalu Yadav family dispute)”: रोहिणी अचार्य का विस्फोटक पोस्ट की इनसाइड स्टोरी

- रोहणी अचार्य का विवादास्पद पोस्ट संकेत नहीं सायरन...

Nikah पढ़वाई 11 लाख , जूता चुरवाई 11 लाख

मेरठ की शादी में बरसे नोट ढाई करोड़ की...

Sajjad Bagh में एक बड़ा हादसा टला

सरकार टुडे, 28 नवम्बर, लखनउ। बीती रात सज्जादबाग (Sajjad...

(Trauma-Bond) ट्रामा बांड के शिकार, कहीं आप भी तो नहीं हो रहे

सुपर—डुपर स्पेशल स्टोरी सिर्फ आप के लिए खतरनाक बीमारी धीरे—धीरे...

Khamani: दहाड़े खामनेई, इजरायल को मिलेगा मुहतोड़ जवाब

ईरान के उपर हुए 1 अक्टूबर को मिसाइल हमले...

Sexual Harassment का वर्लड रिकार्ड! गुरू पर गंदे आरोप…

चिंताजनक खबर.... प्रोफेसर है कि जल्लाद, पूरी युनिवर्सिटी की लड़कियों...

Related Articles

Popular Categories