Saturday, May 2, 2026
27 C
Lucknow

जिंदा है सद्दाम, तेल के कुओं में लगाई गयी आग

AGENCY : पूर्व इराकी राष्टपति सददाम हुसैन की मानसिकता आज भी जिंदा है। आप को याद होग जब इराक ने कुवैत पर हमला किया था और मित्र राष्टों की सेना ने इराकी सेना को खदेड़ा तो इराकी सेना ने कुवैत के ज्यादातर तेल के कुओं में आग लगा दी थी। एक बार फिर ऐसी घटना को अंजाम दिया गया है।

इराक के किरकुक प्रांत में दो तेल के कुओं को इस्लामिक स्टेट (आईएस) के आतंकवादियों द्वारा आग के हवाले किए जाने की जानकारी सामने आई है। तेल मंत्री इहसान अब्दुल-जब्बार इस्माइल ने कहा कि आग सफलतापूर्वक बुझा दी गई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने प्रधानमंत्री मुस्तफा अल-कदीमी को भेजे पत्र में इस्माइल के बयान के हवाले से बताया कि इराकी तेल कंपनियों ने ‘किरकुक प्रांत में खुब्बाज तेल क्षेत्र के दो कुओं में लगी आग को बुधवार को तुरंत बुझा लिया है।

अपने पत्र में इस्माइल ने इराकी नॉर्थ ऑयल कंपनी के कर्मचारियों और तेल कुओं को बुझाने में सहयोग करने वाली राष्ट्रीय तेल कंपनियों के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह राष्ट्रीय तेल सम्पदा को निशाना बनाने वाले आतंकवाद के लिए उचित जवाब है।

नॉर्थ ऑयल कंपनी के एक सूत्र ने 9 दिसंबर को सिन्हुआ को बताया कि आईएस के आतंकवादियों ने इराकी राजधानी बगदाद से 250 किलोमीटर उत्तर में खुब्बाज ऑइल फील्ड में दो बम लगाए थे और दो कुओं में भीषण आग लगा दी थी। सरकार द्वारा 2017 के अंत में पूरे देश में आतंकी समूहों की हार की घोषणा के बाद इराक के तेल इंस्टॉलेशंस और पाइपलाइनों पर अक्सर कट्टर आईएस आतंकवादी हमला करते रहते हैं।

Hot this week

“khan sir controversy” : खान सर को लेकर बिहार में होने लगी चर्चाएं!

खान सर पर आरोप एजूकेशनल वीडियो के जरिये एनडीए...

”(Lalu Yadav family dispute)”: रोहिणी अचार्य का विस्फोटक पोस्ट की इनसाइड स्टोरी

- रोहणी अचार्य का विवादास्पद पोस्ट संकेत नहीं सायरन...

Nikah पढ़वाई 11 लाख , जूता चुरवाई 11 लाख

मेरठ की शादी में बरसे नोट ढाई करोड़ की...

Sajjad Bagh में एक बड़ा हादसा टला

सरकार टुडे, 28 नवम्बर, लखनउ। बीती रात सज्जादबाग (Sajjad...

Topics

“khan sir controversy” : खान सर को लेकर बिहार में होने लगी चर्चाएं!

खान सर पर आरोप एजूकेशनल वीडियो के जरिये एनडीए...

”(Lalu Yadav family dispute)”: रोहिणी अचार्य का विस्फोटक पोस्ट की इनसाइड स्टोरी

- रोहणी अचार्य का विवादास्पद पोस्ट संकेत नहीं सायरन...

Nikah पढ़वाई 11 लाख , जूता चुरवाई 11 लाख

मेरठ की शादी में बरसे नोट ढाई करोड़ की...

Sajjad Bagh में एक बड़ा हादसा टला

सरकार टुडे, 28 नवम्बर, लखनउ। बीती रात सज्जादबाग (Sajjad...

(Trauma-Bond) ट्रामा बांड के शिकार, कहीं आप भी तो नहीं हो रहे

सुपर—डुपर स्पेशल स्टोरी सिर्फ आप के लिए खतरनाक बीमारी धीरे—धीरे...

Khamani: दहाड़े खामनेई, इजरायल को मिलेगा मुहतोड़ जवाब

ईरान के उपर हुए 1 अक्टूबर को मिसाइल हमले...

Sexual Harassment का वर्लड रिकार्ड! गुरू पर गंदे आरोप…

चिंताजनक खबर.... प्रोफेसर है कि जल्लाद, पूरी युनिवर्सिटी की लड़कियों...

Related Articles

Popular Categories