HomeअपराधAyodhya (अयोध्या) में Congress नेता की हत्या से सनसनी CRIME NEWS

Ayodhya (अयोध्या) में Congress नेता की हत्या से सनसनी CRIME NEWS

28 November, Sarkar Today: अयोध्या (Ayodhya) में 27 नवंबर की देर रात एक युवक की बेरहमी से चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। बताया जाता है कि युवक को फोन करके बुलाया गया। अयोध्या के थाना कैंट के अब्बू सराय रेलवे लाइन के पास कहासुनी के बाद तीन चार लोगों ने धारदार हथियार से पूरे शरीर पर वार कर उसकी हत्या कर दी।

इस खबर को भी पढ़े:— Paper leak पर बोले Aklish, March आयेगा तो जनता CM Yogi को March करा देगी

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक अयोध्या (Ayodhya) थाना कैंट के अब्बू सराय का रहने वाला था। और अयोध्या कोतवाली नगर के नाका पर उसकी मोबाइल की दुकान थी। मृतक का नाम राहिल बताया जा रहा है वह कांग्रेस के पूर्व अयोध्या महानगर अध्यक्ष अकबर अली मेजर का ममेरा भाई था।

इस खबर को भी पढ़े:—Patna Police पहुंची दुल्हन के कमरे में, तो सीएम नीतिश पर लगे यह आरोप

अयोध्या (Ayodhya) के एसपी सिटी विजय पाल सिंह ने बताया कि देर रात उसे कुछ लोगों ने फोन करके उसे रेलवे लाइन के किनारे बुलाया। राहिल को कुछ पैसे और मोबाइल किसी को देने थे तो पैसे और मोबाइल लेकर देने गया था। वहीं पर उस पर हमला हुआ। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने चार लोगों को कस्टडी में लेकर पूछताछ कर रही है।

इस खबर को भी पढ़े:— MLA विधायकों की अदला—बदली BJP, Sapa, और Cong के इतने MLA पार्टी बदलेंगे

RELATED ARTICLES

Most Popular