Disguise : भेष बदल कर पहुंचे रेड डालने इनकम टैक्स अधिका किया यह काम
20 December, Sarkar Today : सपा नेताओं के ठिकानों पर रेड अभी जारी है। इनकम टैक्स के अधिकारी जाचं में जुटे हैं। रेड की जद में आये राय परिवार ने बतायाक कि इनकम टैक्स के लोग भेष(Disguise) बदल कर रेड डालने पहुंचे थे। इनकम टैक्स केअधिकारी सभी सबूत और दस्तावेजों की गहन छानबीन कर रहे हैं। इसी दौरान सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गंभीर आरोप लगाये हैं। यही नहीं जिन लोगों के घरो पर रेड पड़ी है वह लोग भी खुल कर इस का विरोध कर रहे हैं और इसे राजनीतिक रेड बता रहे हैं। (Disguise)
मउ में आईटी के अधिकारी नेता के भेष में राय साहब के घर पहुंचे थे। राजीव राय ने बताया कि नेता का भेष बदल कर मउ के डिप्टी कमिश्नर चौबे जी ने मेरा दरवाजा खुलवाकर सीधे बेडरूम में घुस गये। जब मैने उनसे पूछ तो कहा कि चुप बैठों इनकम टैक्स की रेड है और आप के सभी ठिकानों पर चल रही है। उन्होंने कहा कि मुझे यह सजा लाकडाउन के दौरान लोगों की सेवा करने के बदले मिला है।(Disguise)
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जिन लोगों के घरों पर रेड पड़ी है वह सपा में काम करते हैं। आईटी के लोगों ने रेड के दौरान घरों के पत्थर तोड़ डाले, टाइल्स उखाड़े, गददे और तकियों को फाड़ डाला। सपा के जैनेन्द्र यादव के घर पर भी आईटी के लोग भेष (Disguise) बदल कर पहुंचे थे। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि लोग डरा रहे हैं। हम सपा के लोग डरने वाले नहीं। उन्होंने कहा कि सरकार के लोग रेड के बहाने अपनी पार्टी को टूटने से बचाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि रोजआना कोई न कोई बीजेपी का विधायक मास्क लगार सपा ज्वाइन करने के लिए आ रहा है।(Disguise)