एयर कंडीशनर एसी से सावधान मजे की नींद सो रहे चार लोग इस वजह से मर गये
SARKAR TODAY: अगर आप एसी(Air Conditioner AC) का इस्तेमाल करते हैं तो यह ख़बर आपको जरूर पढ़नी चाहिए। जिस एसी को हम अपनी सुविधा के लिए इस्तेमाल करते हैं वही एसी हमे मौत की नींद भी सुला सकता है। जी हां कर्नाटक में एक ऐसा दर्दनाक हादसा घटित हुआ जिससे रूह भी थर्रा जाए। एसी (Air Conditioner AC) की ठंडक में प्रशांत और उनका पूरा परिवार ऐसा सोया कि फिर नहीं उठा।
इस को जरूर पढ़ें:Painful: कुत्तें तो कुत्तें ही होते हैं, SITAPUR के बाद अब LUCKNOW में…
कर्नाटक के विजयनगर जिले के मरियम्मनहल्ली गांव में शुक्रवार तड़के एयर कंडीशनर (एसी) (Air Conditioner AC) में विस्फोट होने से एक दंपति और उनके दो बच्चों की मौत की खबर है। आग एसी के गैस के रिसाव के बाद लगी और देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।
इस को जरूर पढ़ें:Shivpal Case: मुलायम सिंह यादव ने कहीं Shivpal से यह बात, दोनों हाथों में लडडू!
वेंकट प्रशांत (42), उनकी पत्नी डी. चंद्रकला (38), उनके बेटे अद्विक (6) और बेटी प्रेरणा (8) आग लगने के बाद जिंदा जलकर मर गये। घर में रहने वाला एक अन्य कपल भागने में सफल रहा। पुलिस के अनुसार, गैस रिसाव के बाद एसी ( Air Conditioner AC) में शॉर्ट सर्किट हुआ।
इस को जरूर पढ़ें:Meat Shop के लिए Lucknow नगर निगम का फैसला!
पुलिस ने बताया कि आग लगने से एसी ( Air Conditioner AC) में विस्फोट हो गया। घटना दोपहर 12.45 बजे की है। कुछ ही मिनटों में आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया और मृतकों की उनके कमरे में दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि घर राघवेंद्र शेट्टी का था। उनकी पत्नी राजश्री ने आग पर ध्यान दिया और दोनों भागने में सफल रहे। उन्होंने मोबाइल फोन पर वेंकट प्रशांत को फोन किया और उन्हें बाहर निकलने को कहा। हालांकि, प्रशांत अपने परिवार को बाहर नहीं निकाल सके।
इस को जरूर पढ़ें: Traders के लिए Sanjay Gupta की सौगात, यहां कराए Free में जांच