SARKAR TODAY : ख़बर उत्तर प्रदेश से है जहां योगी सरकार नई जेलों (jail) का निर्माण करा रही है। यूपी के अलग—अलग 10 शहरों में नई जेलों का निमार्ण कार्य कराया जा रहा है। मौजूदा समय में यूपी में जेलों की संख्या 75 है। नई जेलें (jail) बन जाने के बाद इनकी संख्या 85 हो जायेगी। उत्तर प्रदेश की विभिन्न जेलों (jail) में इस समय एक लाख 24 हजार कैदी बंद है।
जेल (jail) अधिकारियों के मुताबिक श्रावस्ती और प्रयागराज में बैरक का निर्माण पूरा हो चुका है। वहीं अमेठी, चंदौली, हाथरस समेत सात अन्य जेलों में निर्माण कार्य चल रहा है। यूपी के जेल (jail) मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि राज्य सरकार सभी जेलों से ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा करने और जुर्माना लगाने के मामले में बंद लोगों को रिहा करने पर विचार कर रही है। इन सभी का रिकॉर्ड जेल अधीक्षकों से मांगा गया है।
प्रजापति ने कहा कि इस साल मार्च में जेलों (jail) में बंद 136 कैदी जुमार्ना नहीं भरने के मामले में बंद थे, जिन्हें रिहा कर दिया गया है। मंत्री ने कहा कि रविवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रदेश की जेलों (jail) में ढाई लाख पौधे लगाए जाएंगे।