Saturday, May 2, 2026
23 C
Lucknow

अगर सड़क पर फसल लहलाहाई तो कहां चलेंगे भाई …

SAMPURANA NAGAR / LAKHIMPUR KHIRI : यह खबर भारत—नेपाल सरहद पर बसे सम्पूर्णनगर से। सम्पूर्णनगर कस्बे के लोगों ने विरोध स्वरूप सड़क पर धान के पौंधों की रोपाई कर संदेश देने की कोशिश की है कि यहां के हालात क्या है। बीते शनिवार को जिले के वरिष्ठ पत्रकार ने अपनी वाल पर इस तस्वीर को पोस्ट किया तो यह तेजी से वायरल होने लगी।

खबर यह है कि सम्पूर्णा नगर की चीनी मिल रोड पर कुछ नौजवान सड़क पर धान रोपने लगे। ये जो कींचड़ पानी भरा स्थान दिख रहा ये इंडो नेपाल बॉर्डर के संपूर्णानगर कस्बे की चीनी मिल रोड है। इस रोड से पीलीभीत जिले के दर्जन भर से ज्यादा ट्रांस शारदा क्षेत्र के गाँव भी संपूर्णानगर की बाजार और चीनी मिल से जुड़ते हैं। 1984 में यहाँ चीनी मिल बनी थी। किसान सहकारी चीनी मिल।

ये चीनी मिल ने इस इलाके की आर्थिक धुरी बनी। मिल लगी तो इलाके में खुशहाली आई। पर आज इस चीनी मिल को जोड़ने वाली सड़क का ये हाल हो गया है। कस्बे के व्यापारी और युवा बराबर अपने सांसद,विधायक और अफसरों से गुहार लगा रहे थे बनवाने को। किसी ने सुनवाई नहीं की तो आज बेचारे सड़क पर धान रोपने लगे।

धान रोपकर जिम्मेदार लोगों का ध्यानआकर्षण करने की कोशिश करते इन लोगों का कहना है कि इन्होंने सभी जिम्मेदारों तक अपनी बात पहुंचाने की कोशिश की। लेकिन किसी ने इनकी बात न सुनी और न ही किसी प्रकार का आश्वसन दिया।

Hot this week

“khan sir controversy” : खान सर को लेकर बिहार में होने लगी चर्चाएं!

खान सर पर आरोप एजूकेशनल वीडियो के जरिये एनडीए...

”(Lalu Yadav family dispute)”: रोहिणी अचार्य का विस्फोटक पोस्ट की इनसाइड स्टोरी

- रोहणी अचार्य का विवादास्पद पोस्ट संकेत नहीं सायरन...

Nikah पढ़वाई 11 लाख , जूता चुरवाई 11 लाख

मेरठ की शादी में बरसे नोट ढाई करोड़ की...

Sajjad Bagh में एक बड़ा हादसा टला

सरकार टुडे, 28 नवम्बर, लखनउ। बीती रात सज्जादबाग (Sajjad...

Topics

(Trauma-Bond) ट्रामा बांड के शिकार, कहीं आप भी तो नहीं हो रहे

सुपर—डुपर स्पेशल स्टोरी सिर्फ आप के लिए खतरनाक बीमारी धीरे—धीरे...

Khamani: दहाड़े खामनेई, इजरायल को मिलेगा मुहतोड़ जवाब

ईरान के उपर हुए 1 अक्टूबर को मिसाइल हमले...

Sexual Harassment का वर्लड रिकार्ड! गुरू पर गंदे आरोप…

चिंताजनक खबर.... प्रोफेसर है कि जल्लाद, पूरी युनिवर्सिटी की लड़कियों...

Related Articles

Popular Categories