Friday, March 28, 2025
Homeअपराधप्रेमी संग रहने के लिए पत्नी ने रची खौफनाक साजिश!

प्रेमी संग रहने के लिए पत्नी ने रची खौफनाक साजिश!

AGARA : कहने को तो वह उसकी पत्नी थी लेकिन काम उसने जल्लदों से भी गया गुजरा किया। घटना आगरा के सिकंदरा क्षेत्र की है जहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने के लिए अपने पति को मार डाला। पति का नाम गुलाम सिंह था। दोनों ने मिलकर गुलाब सिंह को मारा और फिर घटना को एक्सीडेंट की शक्ल देने के लिए शव को निमार्णधीन पुल से नीचे फेंक दिया ताकि यह दुर्घटना लगे।

नगला सोहनलाल निवासी गुलाब सिंह का शव 12 सितंबर की तड़के चार बजे घर के पास हाईवे पर पड़ा मिला था। हाईवे पर पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। पड़ोस के लोगों ने शव मिलने के बारे में परिजनों को बताया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर और पैर में चोट लगना आया।

पुलिस का कहना था कि किसी वाहन से टकराने पर इस तरह की चोट आती हैं। हालांकि परिजन पत्नी पर हत्या का शक जता रहे थे। उनका कहना था कि चार बजे गुलाब सिंह घर से नहीं निकल सकता। पत्नी ने भी ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया था। इससे पुलिस उलझ गई। पिता मवासीराम ने मुकदमा लिखाया।

पत्नी के आरोप लगाने पर बढ़ गया पुलिस का शक एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर विशेषज्ञों की राय ली गई। मृतक के परिजनों के आरोप की पड़ताल शुरू हुई। पत्नी के आरोप भी गंभीर थे। इससे शक बढ़ गया। थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार को विवेचना के निर्देश दिए गए।

पुलिस की विवेचना में पता चला कि कागारौल निवासी युवक सनी नगला सोहनलाल में रहता है। उसका गुलाब सिंह के घर आना-जाना है। पुलिस ने सनी का मोबाइल नंबर पता किया। उसकी कॉल डिटेल निकाली। 11 सितंबर की रात को उसकी बातचीत अनीता से हुई थी। पुलिस ने सनी को पकड़ लिया। उससे कड़ाई से पूछताछ की। इसके बाद सच सामने आ गया। मृतक की पत्नी अनीता भी हत्या में शामिल थी।

थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि डेढ़ साल पहले 22 वर्षीय सनी नगला सोहनलाल में रहने आया था। वह एक फैक्टरी में काम करने लगा। उसका संपर्क गुलाब सिंह से हो गया। वह उनके घर आने-जाने लगा। इसी बीच गुलाब सिंह की पत्नी अनीता से उसके संबंध हो गए।

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि गुलाब सिंह शराब पीता था। इसको लेकर उसका अनीता से झगड़ा होता था। अनीता और सनी साथ रहना चाहते थे। इसलिए हत्या की योजना बनाई। घटना वाले दिन गुलाब शराब पीकर सो रहा था।

अनीता ने फोन करके सनी को बुलाया। रात डेढ़ बजे वह आया और गुलाब सिंह का गला दबा दिया। अनीता ने पैर पकड़ लिए। गुलाब सिंह बेहोश हो गया। इसके बाद दोनों ने उसे ले जाकर पुल से फेंक दिया। इसके बाद सिर और पैरों को पत्थर से कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

News Desk
News Desk is a human operator who publish news from desktop. Mostly news are from agency. Please contact sarkartoday2016@gmail.com for any issues. Our head office is in Lucknow (UP).
RELATED ARTICLES

Most Popular