Wednesday, November 29, 2023
Homeअपराधबीजेपी युवा मोर्चा का उपाध्यक्ष रेप के आरोप में गिरफ्तार

बीजेपी युवा मोर्चा का उपाध्यक्ष रेप के आरोप में गिरफ्तार

PRAYAGRAG : प्रयागराज पुलिस ने भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष श्याम प्रकाश द्विवेदी को गिरफ्तार किया है। बीजेपी नेता पर एक युवति द्वारा रेप के आरोप लगाए जाने के ​बाद यह कार्रवाई की गयी है। श्याम प्रकाश द्विवेदी लंबे समय से फरार चल रहे थे।

प्रयागराज की एक अनाम पीड़िता जोकि बी.ए. प्रथम वर्ष की छात्रा है का करीब 15 दिन पहले तमंचे की नोक पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। इस मामले में श्याम प्रकाश द्विवेदी और अनिल द्विवेदी को नमजद किया गया। अनिल द्विवेदी को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। श्याम प्रकाश द्विवेदी अपने राजनीतिक रसूख के चलते गिरफ्तार नहीं हुआ था। आज पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया।

बीजेपी नेता की गिरफ्तारी प्रयागराज के बख्शी बांध के पास से पुलिस ने दिखाई है। बीए छात्रा का अरोप है कि दोनो व्यक्ति उसे अपने होटल में ले गये और उसके दोस्त के साथ मिलकर दुष्कर्म किया। छात्रा ने कहा कि इससे पहले भी दोनो आरोपियों ने मार्च में भी उसके घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया था।

पुलिस ने छात्रा का मेडिकल परीक्षण भी करा लिया है और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में उसका बयान भी दर्ज हो चुका है। पुलिस का दावा है कि मामले में चार्जशीट जल्द से जल्द पेश की जाएगी ताकि आरोपियों को सजा मिले।

News Desk
News Desk is a human operator who publish news from desktop. Mostly news are from agency. Please contact sarkartoday20[email protected] for any issues. Our head office is in Lucknow (UP).
RELATED ARTICLES

Most Popular