Homeअपराधकोरोना पाजिटिव पेशेंट के प्राइवेट पार्ट को डाक्टर ने कई बार छुआ

कोरोना पाजिटिव पेशेंट के प्राइवेट पार्ट को डाक्टर ने कई बार छुआ

ALIGARH : खबर खतरनाक है। अलीगढ़ के दीन दयाल अस्पताल में एक सरकारी डॉक्टर को कोविड 19 पेशेंट के निजी अंगों को छूने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि डॉक्टर ने कोवड-19 पॉजीटिव एक 25 वर्षीय महिला, जो कि दिल्ली की एक प्राइवेट कंपनी मे काम करती है अपने गृह जनपद अलीगढ़ आयी थी। और कोरोपा पाजिटिव होने के बाद आइसोलेशन वार्ड में एडमिट थी। महिला पेशेंट के मुताबिक जांच के नाम पर उसके निजी अंगों को डाक्टर ने दो बार छुआ। उसके आरोप के बाद डॉक्टर तुफैल अहमद(30) पर पहले मामला दर्ज किया गया और बाद में उसे एक होटल से गिरफ्तार किया गया, जहां उसने आइसोलेशन वार्ड में अपनी ड्यूटी पूरी होने के बाद खुद को क्वारंटाइन किया था।

पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा कि तुफैल ने मंगलवार रात महिला वार्ड का दौरा किया था और कथित तौर पर जांच के नाम पर मरीज के निजी अंगों को छुआ था। इसके बाद डॉक्टर ने बुधवार की सुबह को भी वार्ड का दौरा किया और मरीज के साथ फिर से वही हरकतें की।

सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद पुलिस ने कहा कि डॉक्टर बिना पीपीई किट और दस्ताने पहने आइसोलेशन वार्ड में गया था। सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन के ऑफिसर अनिल समानिया ने कहा कि डॉक्टर पर आईपीसी की धारा 376 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। अतिरिक्त सिटी मजिस्ट्रेट रणजीत सिंह ने कहा कि अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) से रिपोर्ट मांगी गई है और इसे आगे की कार्रवाई के लिए राज्य सरकार को प्रस्तुत किया जाएगा।

News Desk
News Desk is a human operator who publish news from desktop. Mostly news are from agency. Please contact sarkartoday2016@gmail.com for any issues. Our head office is in Lucknow (UP).
RELATED ARTICLES

Most Popular