Saturday, May 2, 2026
23 C
Lucknow

प्रधान ने लगाई किशोरी की अस्मत की कीमत 30 हजार

प्रतापगढ़ : प्रतापगढ़ में प्रेम प्रपंच में एक किशोरी की हत्या की खबर है। इससे भी हैरतअंगेज बात यह है कि हत्या के बाद वहां के ग्राम प्रधान ने पंचायत कर किशोरी की अस्मत की कीमत लगाई 30 हजार लगाई। पूरा मामला यह है ​कि लड़की की आबरू लुट जाने के बाद ग्राम प्रधान के घर पर पंचायत चल रही थी तभी प्रेमी सहित परिवार के तीन लोगों ने घर के सामने गला कसकर किशोरी को मौत के घाट उतार दिया।

किशोरी का भाई किशोरी को बचाने दौड़ा तो दबंगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद दोनों पक्षो में चटकी लाठियां, दोनों तरफ से आधा दर्जन लोग घायल हुए है। मृतका के भाई ने लगाया आंख के सामने हत्या का आरोप।

प्रेमी के घर के सामने लड़की का पड़ा मिला शव। कल घर से प्रेमी के साथ भागी थी किशोरी, घर लौट कर आने के बाद हुई पंचायत। घटना के बाद सभी को लाया गया अस्पताल, इलाकाई पुलिस जांच में जुटी। कंधई थाने के ताला गांव की घटना।

जिस प्रेमी के साथ जीने मरने की तमन्ना थी मन मे। उसी ने गला घोंटकर उतार दिया मौत के घाट। मामला है कंधई कोतवाली के ताला गांव के दलित बस्ती का। जहा 17 वर्षीय साधना का अपने पड़ोस के हमउम्र रंचू से अरसे से प्रेम परवान चढ़ रहा था। मंगलवार की शाम को दोनों घर से भाग निकले और सुबह घर वापस लौटे तो इससे नाराज घर वालो ने उसे रंचू के साथ रहने की बात कहकर उसके घर भेज दिया।

जिसके बाद दोनों पक्षो के बड़े प्रधान के घर पहुच गए शिकायत लेकर, जहा ग्राम प्रधान अयोध्या प्रसाद गुप्ता की पंचायत ने साधना की अस्मत की कीमत 30 हजार लगा दी और दोनों पक्ष के लोग घर पहुचे तो वहाँ के हालात भयावह थे घर पे मौजूद रहे साधना के भाई अखिलेश ने बताया कि उसकी बहन रंचू के दरवाजे पर गई तो तीन लोगों ने पकड़ लिया और रंचू ने गला कस कर मार दिया।

और जब मैं दौड़ा बचाने तो उसे भी मारने लगे। जब दोनों पक्षो के लोग आमने सामने हुए तो जमकर लाठियां चटकी जिसमें दोनों तरफ से आधा दर्जन लोग घायल हो गए। इस भयावह घटना की सूचना मिलते ही सक्रिय हुई इलाकाई पुलिस मौके पर पहुच गई और मृतका के शव समेत सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

जहा डॉक्टरों ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया और घायलों का इलाज जारी है। जबकि रंचू इस दौरान मौका पाकर फरार हो गया। इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी ने बताया की दोनों पक्ष अलग अलग आरोप लगा रहा है एक ओर मृतका के पक्ष के लोग हत्या का आरोप लगा रहा है तो वही दूसरी ओर आरोपी पक्ष आत्महत्या बता रहा है। तहरीर लेकर विधिक कार्यवाई की बात कह रहे है।

Hot this week

“khan sir controversy” : खान सर को लेकर बिहार में होने लगी चर्चाएं!

खान सर पर आरोप एजूकेशनल वीडियो के जरिये एनडीए...

”(Lalu Yadav family dispute)”: रोहिणी अचार्य का विस्फोटक पोस्ट की इनसाइड स्टोरी

- रोहणी अचार्य का विवादास्पद पोस्ट संकेत नहीं सायरन...

Nikah पढ़वाई 11 लाख , जूता चुरवाई 11 लाख

मेरठ की शादी में बरसे नोट ढाई करोड़ की...

Sajjad Bagh में एक बड़ा हादसा टला

सरकार टुडे, 28 नवम्बर, लखनउ। बीती रात सज्जादबाग (Sajjad...

Topics

“khan sir controversy” : खान सर को लेकर बिहार में होने लगी चर्चाएं!

खान सर पर आरोप एजूकेशनल वीडियो के जरिये एनडीए...

”(Lalu Yadav family dispute)”: रोहिणी अचार्य का विस्फोटक पोस्ट की इनसाइड स्टोरी

- रोहणी अचार्य का विवादास्पद पोस्ट संकेत नहीं सायरन...

Nikah पढ़वाई 11 लाख , जूता चुरवाई 11 लाख

मेरठ की शादी में बरसे नोट ढाई करोड़ की...

Sajjad Bagh में एक बड़ा हादसा टला

सरकार टुडे, 28 नवम्बर, लखनउ। बीती रात सज्जादबाग (Sajjad...

(Trauma-Bond) ट्रामा बांड के शिकार, कहीं आप भी तो नहीं हो रहे

सुपर—डुपर स्पेशल स्टोरी सिर्फ आप के लिए खतरनाक बीमारी धीरे—धीरे...

Khamani: दहाड़े खामनेई, इजरायल को मिलेगा मुहतोड़ जवाब

ईरान के उपर हुए 1 अक्टूबर को मिसाइल हमले...

Sexual Harassment का वर्लड रिकार्ड! गुरू पर गंदे आरोप…

चिंताजनक खबर.... प्रोफेसर है कि जल्लाद, पूरी युनिवर्सिटी की लड़कियों...

Related Articles

Popular Categories