Saturday, May 2, 2026
23 C
Lucknow

30 जून तक जेल में रहेंगे सफूरा जरगर और हैदर

दिल्ली : वीडियो कांफ्रेंसिग सुनवाई के बाद दिल्ली की एक अदालत ने नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान उत्तर-पूर्वी दिल्ली में सांप्रदायिक हिंसा से जुड़े एक मामले में गैर कानूनी गतिविधि (रोकथाम) कानून के तहत गिरफ्तार जामिया समन्वय समिति (जेसीसी) के सदस्य मीरान हैदर और सफूरा जरगर की न्यायिक हिरासत 30 दिन के लिए बढ़ा दी।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश धर्मेंद्र राणा ने तिहाड़ जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए पेश किए जाने के बाद उन्हें 25 जून तक हिरासत में भेज दिया। जामिया मिल्लिया इस्लामिया में हैदर पीएचडी का छात्र है और जरगर एमफिल की छात्रा है।

हैदर और जरगर के अलावा जामिया की छात्रा गुलफिशा खातून, कार्यकर्ता खालिद सैफी, पूर्व कांग्रेस पार्षद इशरत जहां और आप के निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन को भी वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए अदालत के सामने पेश किया गया। पुलिस ने हैदर, जरगर और हुसैन की न्यायिक हिरासत 30 दिन के लिए और जहां तथा सैफी की हिरासत 14 जून तक बढ़ाने का अनुरोध किया।

अदालत ने हैदर और जरगर के लिए पुलिस की याचिका मंजूर कर ली लेकिन कहा कि बाकी के लिए न्यायिक हिरासत की अवधि खत्म होने पर याचिका पर विचार होगा। मामले की सुनवाई अब 28 मई को होगी।

सैफी और इशरत 30 मई तक न्यायिक हिरासत में हैं और हुसैन की न्यायिक हिरासत 29 मई को खत्म हो रही है। पुलिस ने अपनी अर्जी में कहा है कि मामले में आरोपियों के खिलाफ यूएपीए, आईपीसी की अन्य धाराओं के तहत आरोपपत्र दाखिल करने के लिए पुख्ता सबूत हैं।

Hot this week

“khan sir controversy” : खान सर को लेकर बिहार में होने लगी चर्चाएं!

खान सर पर आरोप एजूकेशनल वीडियो के जरिये एनडीए...

”(Lalu Yadav family dispute)”: रोहिणी अचार्य का विस्फोटक पोस्ट की इनसाइड स्टोरी

- रोहणी अचार्य का विवादास्पद पोस्ट संकेत नहीं सायरन...

Nikah पढ़वाई 11 लाख , जूता चुरवाई 11 लाख

मेरठ की शादी में बरसे नोट ढाई करोड़ की...

Sajjad Bagh में एक बड़ा हादसा टला

सरकार टुडे, 28 नवम्बर, लखनउ। बीती रात सज्जादबाग (Sajjad...

Topics

“khan sir controversy” : खान सर को लेकर बिहार में होने लगी चर्चाएं!

खान सर पर आरोप एजूकेशनल वीडियो के जरिये एनडीए...

”(Lalu Yadav family dispute)”: रोहिणी अचार्य का विस्फोटक पोस्ट की इनसाइड स्टोरी

- रोहणी अचार्य का विवादास्पद पोस्ट संकेत नहीं सायरन...

Nikah पढ़वाई 11 लाख , जूता चुरवाई 11 लाख

मेरठ की शादी में बरसे नोट ढाई करोड़ की...

Sajjad Bagh में एक बड़ा हादसा टला

सरकार टुडे, 28 नवम्बर, लखनउ। बीती रात सज्जादबाग (Sajjad...

(Trauma-Bond) ट्रामा बांड के शिकार, कहीं आप भी तो नहीं हो रहे

सुपर—डुपर स्पेशल स्टोरी सिर्फ आप के लिए खतरनाक बीमारी धीरे—धीरे...

Khamani: दहाड़े खामनेई, इजरायल को मिलेगा मुहतोड़ जवाब

ईरान के उपर हुए 1 अक्टूबर को मिसाइल हमले...

Sexual Harassment का वर्लड रिकार्ड! गुरू पर गंदे आरोप…

चिंताजनक खबर.... प्रोफेसर है कि जल्लाद, पूरी युनिवर्सिटी की लड़कियों...

Related Articles

Popular Categories