Homeअपराधअपराधी फिरोज के इनकाउंटर पर एसटीएफ को दो लाख का ईनाम

अपराधी फिरोज के इनकाउंटर पर एसटीएफ को दो लाख का ईनाम

एसटीएफ की गोरखपुर यूनिट के साथ बस्ती जिले के थाना लालगंज क्षेत्र में महादेवा बाजार के पास हुई मुठभेड़ में पूर्वांचल का कुख्यात डेढ़ लाख का इनामी बदमाश फिरोज घायल हुआ, जिसकी बाद में मृत्यु हो गयी। इसके पास से 9 एमएम की एक कारबाईन, .32 बोर का एक पिस्टल और एक देषी आग्नेयास्त्र बरामद हुआ है।

अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीष कुमार अवस्थी ने इस सराहनीय कार्य को अंजाम देने वाली पुलिस टीम को उत्साहवर्धन हेतु प्रदेष सरकार की ओर से भी दो लाख रूपये का इनाम देने की घोषणा की है।

उल्लेखनीय है कि इस अपराधी की गिरफ्तारी पर गोरखपुर जोन से एक लाख रूपये तथा प्रयागराज रेंज से 50 हजार रूपये, कुल डेढ़ लाख रूपये का इनाम घोषित था। कई बैंक डकैती एवं लूट की घटनाओं में यह वांछित था। विषेषकर जनपद बस्ती एवं महाराजगंज जिले में हुई बैंक डकैती की घटनाओं तथा कौषाम्बी के दो ग्राहक सेवा केन्द्रों पर किये गये अपराधों में इसकी प्रमुख भूमिका होने के कारण पुलिस को इसकी सरगर्मी से तलाश थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular