Saturday, May 2, 2026
26 C
Lucknow

भाभी शादी नहीं होने दे रही थी इसलिए…

GONDA : पता नहीं लोगों को क्या होता जा रहा है। एक सनकी देवर ने अपने भतीजे की जीभ काट ली और मा समान भाभी की महज इसलिए हत्या कर दी कि वह उसकी शादी में रूकावट पैदा कर रही थी। मामला यूपी के गोंडा जिले का है। हत्यारे पवन को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पवन यादव अपने 3 और 8 वर्षीय भतीजों को साथ खेलने के बहाने छत पर ले गया, जहां उसने 8 वर्षीय भतीजे पर चाकू से हमला करके उसका जीभ काट दी। बच्चे की चीख सुनकर पवन की भाभी (रेणु यादव, 31) और मां (राजवंती, 60) छत की ओर भागी, जहां पवन ने उनपर भी हमला बोल दिया।

बचाने की फिराक में पड़ोसी राजनाथ शुक्ला मौके पर पहुंचा, जहां से पवन चाकू फेंककर मौके पर से फरार हो गया। सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने रेणु को मृत घोषित कर दिया।

गोंडा के एसपी राजकरण नैयर ने कहा, सुराग के आधार पर पवन को कोतवाली पुलिस स्टेशन क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। पवन ने बताया कि उसकी भाभी उसे घर से निकालने की योजना बना रही थी, जिसमें भतीजा भी शामिल था। उसने बताया कि परिवार वाले उसकी शादी नहीं होने देना चाहते थे, इसलिए उसने हमला किया।

Hot this week

“khan sir controversy” : खान सर को लेकर बिहार में होने लगी चर्चाएं!

खान सर पर आरोप एजूकेशनल वीडियो के जरिये एनडीए...

”(Lalu Yadav family dispute)”: रोहिणी अचार्य का विस्फोटक पोस्ट की इनसाइड स्टोरी

- रोहणी अचार्य का विवादास्पद पोस्ट संकेत नहीं सायरन...

Nikah पढ़वाई 11 लाख , जूता चुरवाई 11 लाख

मेरठ की शादी में बरसे नोट ढाई करोड़ की...

Sajjad Bagh में एक बड़ा हादसा टला

सरकार टुडे, 28 नवम्बर, लखनउ। बीती रात सज्जादबाग (Sajjad...

Topics

(Trauma-Bond) ट्रामा बांड के शिकार, कहीं आप भी तो नहीं हो रहे

सुपर—डुपर स्पेशल स्टोरी सिर्फ आप के लिए खतरनाक बीमारी धीरे—धीरे...

Khamani: दहाड़े खामनेई, इजरायल को मिलेगा मुहतोड़ जवाब

ईरान के उपर हुए 1 अक्टूबर को मिसाइल हमले...

Sexual Harassment का वर्लड रिकार्ड! गुरू पर गंदे आरोप…

चिंताजनक खबर.... प्रोफेसर है कि जल्लाद, पूरी युनिवर्सिटी की लड़कियों...

Related Articles

Popular Categories