Saturday, May 2, 2026
23 C
Lucknow

निर्भया कांड की तर्ज पर यूपी में मज़दूर की बेटी के साथ चलते ट्रक में रेप

BIJNOUR : दिल्ली में चलती बस में निर्भया को रेप हुआ था तो यूपी के बिजनौर में ट्रक में नाबालिग के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया है। किसी फिल्मी स्क्रिप्ट की तरह इस घटना को अंजाम दिया गया है। पूरी ख़बर इस तरह है कि उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले का रहने वाला उमेश चंद ने अपने ट्रक में एक प्रवासी मजूदर परिवार को हरिद्वार से लिफ्ट दी। मजदूर के परिवार में उसकी तीन बेटियां पत्नी और वह खुद था। ट्रक चलता रहा, ट्रक जब यूपी के बिजनौर पहुंचा तो ट्रक ड्राइवर उमेश चंद ने मजदूर और उसकी पत्नी को पुलिस चेक पोस्ट पर उतर कर आगे मिलने को कहा। मजबूर बेचारा पत्नी के साथ उतर गया और ट्रक ड्राइवर मजूदर की नाबालिग 15 वर्षीय बेटी और उसके तीन भाई—बहनों लेकर भाग गया। उसने मजदूर की 15 वर्षीय बेटी के साथ रेप लिया और फरार हो गया। मजदूर की बेटी ने किसी रहागीर से फोन लेकर अपने माता—पिता को फोन किया।

माता पिता ने पुलिस के पास एफआइआर दर्ज कराई। यूपी पुलिस एक्टिव हुई, बैरेकेटि की गयी और कुछ ही देर में ट्रक ड्राइवर उमेश चंद को ट्रक के साथ पकड़ लिया गया। बिजनौर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) लक्ष्मी निवास मिश्रा ने कहा, पुलिस ने ट्रक चालक उमेश चंद के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना मंगलवार को हुई और आरोपी को बुधवार को जेल भेज दिया गया है। लड़की का मेडिकल परीक्षण किया जा रहा है। उमेश उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले का निवासी है।

खबरों के अनुसार, उमेश चंद ने हरिद्वार से प्रवासी परिवार को लिफ्ट दी और जब वाहन बिजनौर पहुंचा तो उन्होंने माता-पिता से पुलिस बैरियर के आगे उतरने और अगले चेक पोस्ट पर मिलने के लिए कहा।

इसके बाद वह नाबालिग लड़की और उसके तीन भाई-बहनों के साथ आगे बढ़ गया। एकांत स्थान पर उसने लड़की के साथ रेप किया। कुछ घंटों बाद, लड़की ने एक राहगीर से फोन उधार लिया और अपने माता-पिता से संपर्क किया। उसने अपने माता-पिता को घटना सुनाई, जिन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया और फिर सभी निकास बिंदुओं पर बैरिकेड्स लगाए गए। पुलिस के अनुसार, किशोर लड़की के परिवार के सदस्य देहरादून में काम करते थे और लॉकडाउन के बाद से शहर में फंसे हुए थे।

Hot this week

“khan sir controversy” : खान सर को लेकर बिहार में होने लगी चर्चाएं!

खान सर पर आरोप एजूकेशनल वीडियो के जरिये एनडीए...

”(Lalu Yadav family dispute)”: रोहिणी अचार्य का विस्फोटक पोस्ट की इनसाइड स्टोरी

- रोहणी अचार्य का विवादास्पद पोस्ट संकेत नहीं सायरन...

Nikah पढ़वाई 11 लाख , जूता चुरवाई 11 लाख

मेरठ की शादी में बरसे नोट ढाई करोड़ की...

Sajjad Bagh में एक बड़ा हादसा टला

सरकार टुडे, 28 नवम्बर, लखनउ। बीती रात सज्जादबाग (Sajjad...

Topics

“khan sir controversy” : खान सर को लेकर बिहार में होने लगी चर्चाएं!

खान सर पर आरोप एजूकेशनल वीडियो के जरिये एनडीए...

”(Lalu Yadav family dispute)”: रोहिणी अचार्य का विस्फोटक पोस्ट की इनसाइड स्टोरी

- रोहणी अचार्य का विवादास्पद पोस्ट संकेत नहीं सायरन...

Nikah पढ़वाई 11 लाख , जूता चुरवाई 11 लाख

मेरठ की शादी में बरसे नोट ढाई करोड़ की...

Sajjad Bagh में एक बड़ा हादसा टला

सरकार टुडे, 28 नवम्बर, लखनउ। बीती रात सज्जादबाग (Sajjad...

(Trauma-Bond) ट्रामा बांड के शिकार, कहीं आप भी तो नहीं हो रहे

सुपर—डुपर स्पेशल स्टोरी सिर्फ आप के लिए खतरनाक बीमारी धीरे—धीरे...

Khamani: दहाड़े खामनेई, इजरायल को मिलेगा मुहतोड़ जवाब

ईरान के उपर हुए 1 अक्टूबर को मिसाइल हमले...

Sexual Harassment का वर्लड रिकार्ड! गुरू पर गंदे आरोप…

चिंताजनक खबर.... प्रोफेसर है कि जल्लाद, पूरी युनिवर्सिटी की लड़कियों...

Related Articles

Popular Categories