Homeअपराधचोरों के सिर पर चौराहा

चोरों के सिर पर चौराहा

LUCKNOW : कोरोनाकाल में चोरी करना भी चोरों को महंगा पड़ रहा है। इन दिनों चोरों पर आफत है। पुलिस और जागरुग नागरिक मिलकर चोरों की एैसी की तैसी कर रहे हैं।

चोरी की जघन्य वारदातों में पुलिस और पब्लिक दोनों को कामयाबी मिली है। पीजीआई के बरौली गांव में बीते कुछ दिन पहले चोरियों में इज़ाफा हुआ था। पब्लिक ने चोरों को पकड़ने की ठानी और बीती रात तीन चारों को रंगे हाथों पकड़कर उनके सिर पर चौरहा बना दिया।

वहीं घर में घुसकर चोरी करने वाले आधा दर्जन चोरों को पुलिस ने पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। जिले के थाना हरदी और थाना रानीपुर क्षेत्र में चोरी की कई घटनाओं को अंजाम देकर खौफ का पर्याय बने अंतर्जनपदीय चोरों के गैंग के छह अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किए गए तथा उनके पास से 2लाख की नगदी और लगभग ₹6लाख के जेवरात बरामद हुए।

अभियुक्तों के पास से असलहे, कारतूस ,चाकू,दो बाइक,मोबाइल समेत कई हथियार भी बरामद हुए हैं। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में एक सुनार भी है जिसकी दुकान पर चोरी के जेवरात बेचे जाते थे।

अभियुक्तों ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि वे लोग थाना हरदी की 9और थाना रानीपुर की 2 घटनाओं में संलिप्त थे और विभिन्न जनपदों में भी उन्होंने चोरी और नकबजनी की घटना को अंजाम दिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular