Saturday, May 2, 2026
23 C
Lucknow

छोटे सुशांत ने भी कर लिया सुसाइड

BARELY : पापा, मुझे माफ करना क्योंकि मैं एक अच्छा बेटा नहीं बन सका। यह कह कर उसने फांसी के फंदे में गला फंसाया और झूल गया। दिल दहाल देने वाली घटना बरेली से हैं जहां एक 16 वर्षीय लड़के ने फांसी लगा ली। उसने सुसाइड नोट में कहा है कि वह अपने जीवन को समाप्त कर रहा है क्योंकि उसके सहपाठियों ने उसे स्त्री जैसे दिखने पर ट्रांसजेंडर कहा था।

उसने सुसाइड नोट में लिखा, मैं आपकी तरह नहीं कमा सकता। मैं लड़कियों जैसा हूं, यहां तक कि मेरा चेहरा भी उनके जैसा है। लोग मुझ पर हंसते हैं। मुझे भी लगने लगा है कि मैं किन्नर हूं। मेरा जीवन आपके जीवन में भी समस्याएं ला देगा और इसलिए मेरा मरना जरूरी है। कृपया मुझे आशीर्वाद दें कि मैं एक लड़की के रूप में जन्म लूं। यदि हमारे परिवार में लड़की का जन्म हो तो आप मान लेना कि मैं वापस आ गया हूं।

घटना सुभाष नगर इलाके की है और सोमवार रात की है। पुलिस ने उसके बिस्तर पर पड़े सुसाइड नोट को बरामद किया, जो उसके पिता को संबोधित करके लिखा गया था।

पीड़ित के छोटे भाई ने पुलिस को बताया, अपने जीवन को समाप्त करने से एक दिन पहले, मेरे भाई ने कहा था कि जब सुशांत सिंह राजपूत जैसे अभिनेता आत्महत्या कर सकते हैं, तो वह भी ऐसा कर सकता है। जाहिर है, अभिनेता की आत्महत्या की खबर ने कक्षा 10 के इस छात्र के लिए ट्रिगर का काम किया।

लड़के के पिता के मुताबिक ऐसा कुछ नहीं था वह कहते है कि मेरे रिश्तेदारों सहित कुछ लोगों ने उसे गलत समझा और उस पर बेतुके कमेंट किए। मेरा बेटा अपने छोटे भाई के बहुत करीब था और उसकी देखभाल करता था। वह मेरी अनुपस्थिति में खाना बनाता था। कभी-कभी, वह एक महिला की तरह मेकअप करके डांस करता था जो उसकी उम्र के किसी भी बच्चे के लिए असामान्य नहीं है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) रवींद्र कुमार ने कहा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पुष्टि की है कि लड़के ने आत्महत्या की है। हमने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। परिवार किसी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं चाहता है।

Hot this week

“khan sir controversy” : खान सर को लेकर बिहार में होने लगी चर्चाएं!

खान सर पर आरोप एजूकेशनल वीडियो के जरिये एनडीए...

”(Lalu Yadav family dispute)”: रोहिणी अचार्य का विस्फोटक पोस्ट की इनसाइड स्टोरी

- रोहणी अचार्य का विवादास्पद पोस्ट संकेत नहीं सायरन...

Nikah पढ़वाई 11 लाख , जूता चुरवाई 11 लाख

मेरठ की शादी में बरसे नोट ढाई करोड़ की...

Sajjad Bagh में एक बड़ा हादसा टला

सरकार टुडे, 28 नवम्बर, लखनउ। बीती रात सज्जादबाग (Sajjad...

Topics

“khan sir controversy” : खान सर को लेकर बिहार में होने लगी चर्चाएं!

खान सर पर आरोप एजूकेशनल वीडियो के जरिये एनडीए...

”(Lalu Yadav family dispute)”: रोहिणी अचार्य का विस्फोटक पोस्ट की इनसाइड स्टोरी

- रोहणी अचार्य का विवादास्पद पोस्ट संकेत नहीं सायरन...

Nikah पढ़वाई 11 लाख , जूता चुरवाई 11 लाख

मेरठ की शादी में बरसे नोट ढाई करोड़ की...

Sajjad Bagh में एक बड़ा हादसा टला

सरकार टुडे, 28 नवम्बर, लखनउ। बीती रात सज्जादबाग (Sajjad...

(Trauma-Bond) ट्रामा बांड के शिकार, कहीं आप भी तो नहीं हो रहे

सुपर—डुपर स्पेशल स्टोरी सिर्फ आप के लिए खतरनाक बीमारी धीरे—धीरे...

Khamani: दहाड़े खामनेई, इजरायल को मिलेगा मुहतोड़ जवाब

ईरान के उपर हुए 1 अक्टूबर को मिसाइल हमले...

Sexual Harassment का वर्लड रिकार्ड! गुरू पर गंदे आरोप…

चिंताजनक खबर.... प्रोफेसर है कि जल्लाद, पूरी युनिवर्सिटी की लड़कियों...

Related Articles

Popular Categories