HomeअपराधFarrukhabad zila Jail में कैदियों का उत्पात, डिप्टी जेलर और जेलर के...

Farrukhabad zila Jail में कैदियों का उत्पात, डिप्टी जेलर और जेलर के साथ…

7 November, Sarkar Today : फर्रुखाबाद जिला जेल  में भारी बवाल होने की सूचना है। खबरों के मुताबिक फर्रुखाबाद जिला जेल में बंद संदीप यादव की मौत के बाद कैदियों का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने फर्रुखाबाद जिला जेल  में आगजनी शुरू कर दी। जेल में कैदियों के द्वारा जमकर पथराव करने की सूचना प्राप्त हो रही है। प्रशासन ने कैदियों के गुस्से को काबू में करने के लिए भारी संख्या में पुलिस व पीएसी तैनता की है।

खबर लिखे जाने तक आला अफसरों ने फर्रुखाबाद जिला जेल (Farrukhabad zila Jail) पहुंच कर हालात को काबू में कर लिया है। बंदी की मौत के बाद फर्रुखाबाद जिला जेल (Farrukhabad zila Jail) में बवाल बढ़ गया। मामले में कारागार मुख्यालय से जेल अधिकारिययो से घटना की जानकारी हासिल की जा रही है। सरकार ने हिंसा के जिम्मेदार लोगो के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी किये हैं।

खबरों के मुताबिक बंदियों ने फर्रुखाबाद जिला जेल (Farrukhabad zila Jail) के जेलर अखिलेश कुमार,डिप्टी जेलर शैलेश सोनकर से मारपीट की है। यही नहीं जेलर का सरकारी मोबाईल मौके पर छूटा जाने के चलते जेलर के मोबाईल को कई कैदियों द्वारा इस्तेमाल करने की सूचना भी है। जेल के कुछ हिस्सों में आगजनी भी की गई है। हिंसा के बाद जेल और आसपास के इलाकों में पीएसी तैनात कर दी गयी है।

फर्रुखाबाद जिला जेल (Farrukhabad zila Jail) एक कैदी बंद था। जिसका नाम संदीप यादव था और उसकी आयु 29 वर्ष थी। संदीप को डेंगू हो गया था और उसको इलाज के लिए सैफाई के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बीती रात संदीप की मौत की खबर से कैदी भड़क गये। फर्रुखाबाद जिला जेल (Farrukhabad zila Jail) में करीब एक हज़ार बंदी हैं।

Vehicle का आखिरी Number … यह है तो फिर हो जाएगा आप के Vehicle का Challan !

आधा दर्जन शादीयां करने वाला पूर्व मंत्री

RELATED ARTICLES

Most Popular