Saturday, May 2, 2026
26 C
Lucknow

खेत में काम कर रही 12 साल की लड़की को बनाया अपनी हवस का शिकार

SITAPUR : सीतापुर जिले के मानपुर इलाके में खेत पर मजदूरी कर रहे परिवार की नाबालिग किशोरी को खेत मालिक के पुत्र ने साथियों संग मिलकर हवस का शिकार बना डाला। किसी तरह वहशी दरिंदों के चंगुल से छूटी 12 वर्षीय किशोरी ने परिजनों को पूरी घटना से अवगत कराया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है।

घटना के बाद जिलाधिकारी अखिलेश तिवारी व पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया। उधर सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक डॉ राजीव दीक्षित, क्षेत्राधिकारी लहरपुर उदय प्रताप समेत मानपुर प्रभारी इंस्पेक्टर विनोद मिश्रा, खैराबाद इंस्पेक्टर अजय यादव समेत आसपास के कई थाना क्षेत्रों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई।

बताते चलें कि मानपुर इलाके में शनिवार की सुबह 12 वर्षीय किशोरी परिवार संग गांव के ही गैर समुदाय के खेत मालिक की चक पर काम कर रही थी। इसी दौरान खेत मालिक के पुत्र ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर नाबालिग किशोरी के साथ दरिंदगी भरी घटना को अंजाम दिया।

घटना के बाद पीड़िता की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर तलाश शुरू कर दी है। गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Hot this week

“khan sir controversy” : खान सर को लेकर बिहार में होने लगी चर्चाएं!

खान सर पर आरोप एजूकेशनल वीडियो के जरिये एनडीए...

”(Lalu Yadav family dispute)”: रोहिणी अचार्य का विस्फोटक पोस्ट की इनसाइड स्टोरी

- रोहणी अचार्य का विवादास्पद पोस्ट संकेत नहीं सायरन...

Nikah पढ़वाई 11 लाख , जूता चुरवाई 11 लाख

मेरठ की शादी में बरसे नोट ढाई करोड़ की...

Sajjad Bagh में एक बड़ा हादसा टला

सरकार टुडे, 28 नवम्बर, लखनउ। बीती रात सज्जादबाग (Sajjad...

Topics

(Trauma-Bond) ट्रामा बांड के शिकार, कहीं आप भी तो नहीं हो रहे

सुपर—डुपर स्पेशल स्टोरी सिर्फ आप के लिए खतरनाक बीमारी धीरे—धीरे...

Khamani: दहाड़े खामनेई, इजरायल को मिलेगा मुहतोड़ जवाब

ईरान के उपर हुए 1 अक्टूबर को मिसाइल हमले...

Sexual Harassment का वर्लड रिकार्ड! गुरू पर गंदे आरोप…

चिंताजनक खबर.... प्रोफेसर है कि जल्लाद, पूरी युनिवर्सिटी की लड़कियों...

Related Articles

Popular Categories