Saturday, May 2, 2026
23 C
Lucknow

पुलिस ने पुलिस को किया गिरफ्तार

VARANASI : उत्तर प्रदेश में खाकी वर्दी को शर्मसार कर देने वाली बेहद सनसनीखेज घटना सामने आयी है। एक पुलिसकर्मी महिलाओं के साथ छेड़खानी कर रहा था और जब उसकी इस हरकत का एक शख्स ने विरोध किया तो उसने उसे गोली मार दी।घायल व्यक्ति किशनलाल को इलाज के लिए वाराणसी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आरोपी पुलिसकर्मी की पहचान सर्वेश के रूप में हुई है, जो वर्तमान में गोंडा जिले में तैनात है।

घटना कमालपुर गांव की है जब नशे में धुत पुलिसकर्मी ने कथित तौर पर महिलाओं के साथ छेड़खानी की। महिलाएं गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रही थीं। पुलिसकर्मी और उसके दोस्त सड़क पर शराब पी रहे थे और महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की।

जब किशनलाल ने आपत्ति की, तो झगड़ा शुरू हो गया। विवाद हिंसक हो गया और पुलिसकर्मी ने किशनलाल को गोली मार दी। पुलिस ने पुलिसकर्मी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Hot this week

“khan sir controversy” : खान सर को लेकर बिहार में होने लगी चर्चाएं!

खान सर पर आरोप एजूकेशनल वीडियो के जरिये एनडीए...

”(Lalu Yadav family dispute)”: रोहिणी अचार्य का विस्फोटक पोस्ट की इनसाइड स्टोरी

- रोहणी अचार्य का विवादास्पद पोस्ट संकेत नहीं सायरन...

Nikah पढ़वाई 11 लाख , जूता चुरवाई 11 लाख

मेरठ की शादी में बरसे नोट ढाई करोड़ की...

Sajjad Bagh में एक बड़ा हादसा टला

सरकार टुडे, 28 नवम्बर, लखनउ। बीती रात सज्जादबाग (Sajjad...

Topics

(Trauma-Bond) ट्रामा बांड के शिकार, कहीं आप भी तो नहीं हो रहे

सुपर—डुपर स्पेशल स्टोरी सिर्फ आप के लिए खतरनाक बीमारी धीरे—धीरे...

Khamani: दहाड़े खामनेई, इजरायल को मिलेगा मुहतोड़ जवाब

ईरान के उपर हुए 1 अक्टूबर को मिसाइल हमले...

Sexual Harassment का वर्लड रिकार्ड! गुरू पर गंदे आरोप…

चिंताजनक खबर.... प्रोफेसर है कि जल्लाद, पूरी युनिवर्सिटी की लड़कियों...

Related Articles

Popular Categories