Homeअपराधगोलीमार थिएटर मालिक गिरफ्तार

गोलीमार थिएटर मालिक गिरफ्तार

 

TAMILNAIDU : तमिलनाडु पुलिस ने सोमवार को पलानी में एक थिएटर मालिक नटराजन को अपनी रिवाल्वर से दो लोगों को मारने की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, किसी जमीन को लेकर नटराजन का इलंगोवन संग विवाद था।

सोमवार को इलंगोवन उसकी जमीन को बाड़ से घेरने की कोशिश कर रहा था, लेकिन तभी नटराजन वहां पहुंच गया और दोनों के बीच इस बात को लेकर जमकर बहस हुई। इसी दौरान इलंगोवन के दो परिचित – पलानीस्वामी और सुब्रमणि भी मौके पर पहुंच गए और दोनों के बीच-बचाव कराने की कोशिश में जुट गए।

इस बीच बातों से परेशान होकर नटराजन ने बंदूक निकालकर इलंगोवन के परिचितों पर गोली दाग दी, जिससे वे घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने नटराजन को गिरफ्तार कर लिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular