Homeअपराधसुहागरात में ऐसा क्या हुआ कि रो​ दिया पूरा तिरूवल्लूर (तमिलनाडू)

सुहागरात में ऐसा क्या हुआ कि रो​ दिया पूरा तिरूवल्लूर (तमिलनाडू)

Tamilnadu : कहीं ऐसा भी होता है कि जिस को पाने के लिए अपना सबकुछ दांव पर लगा दे उसको पाने के बाद उसी का कत्ल कर दें। कहीं ऐसा भी होता है कि अपने प्यार को सुहागरात की रात बिस्तर पर कत्ल दें। जी हां ऐसा नहीं होता लेकिन बीती रात ऐसा हुआ है।

तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में एक नवविवाहित जोड़े के लिए शादी की पहली रात काल बन गई। दूल्हा नी​तीवासन जिसने लव को अरेंज मैरेज में बदल कर शादी की थी। वह बहुत खुश था कि उसे उसकी चाहत मिल गयी। सब कुछ सही हुआ। फेरे,मंत्र और दूसरे रीति री​वाजों के बाद जब बारी आई सुहागरात की तो नीतीवासन अपनी पत्नी की हत्या कर दी और बाद में पास के एक पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली।

पुलिस के अनुसार, नीतीवासन और संध्या दोनों एक-दूसरे से प्रेम करते थे, दोनों ने शादी कर ली।

रात में जब रिश्तेदार घर मे थे और चहल—पहल थी तभी रिश्तेदारों ने संध्या की चिल्लाने की आवाज सुनी। सभी लोग उसके कमरे की ओर बढ़े, कमरे में पहुंचने पर उन्होंने संध्या को खून से लथपथ देखा। उसके सर पर लोहे की राड से हमला किया गया था। उसके बाद नीतीवासन घर से भाग गया और बाद में उसे पास के एक पेड़ से लटका पाया गया।

पुलिस हत्या और आत्महत्या के कारण की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular