KANPUR : खबर समाजिक ताने बाने को तोड़ने वाली है। आखिर इंसान भरोसा करे तो किस पर करे। कानपुर के हलसी रोड की रहने वाली एक अभागी महिला के साथ रिश्तों को तार—तार करने वाली घटना घटित हुई है। हुआ किविधवामहिला अपने लिए दवाई खरीदने निकली थी कि रास्ते में उसका देवर मिला। देवर ने भाभी की मदद के बहाने उसको नशीला लिक्विड पिला कर रेप कर दिया। यही नहीं महिला के रेप में देवर रिजवान का एक साथी भी शामिल रहा।
होश में आने के बाद जब widow महिला ने अपने साथ घटित घटना का विरोध किया तो रिजवान और उसके साथी ने रेप का वीडियो उसको दिखाया और धमकाया कि यदि चू चा की तो इस वीडियो को वह लोग वायरल कर देंगें। महिला डर गयी और चुप हो गयी यह घटना 15 सित्मबर की रात एक होटल में घटी। दो दिन पहले महिला ने हिम्मत कर अपने साथ घटित घटना को पुलिस को बताया तो पुलिस ने मुकदमा लिख कर दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। महिला ने बादशाही नाका थाने में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद इसका खुलासा हुआ।
पुलिस ने बताया कि widow महिला के पति की मौत हो चुकी है। थाना प्रभारी अजीत कुमार वर्मा ने कहा 15 सितंबर को वह मूलगंज इलाके में दवा लेने गई थी। रास्ते में उसकी मुलाकात अपने देवर रिजवान से हुई। दवा खरीदने में मदद करने के बहाने से वह उसे हलसी रोड स्थित एक होटल में ले गया। यहां, रिजवान ने उसे शीतल पेय दिया। जैसे ही उसने इसे पीया, वह उसके बाद बेहोश हो गई। इसके बाद, रिजवान और उसके सहयोगी शाहनवाज ने उसके साथ दुष्कर्म किया। होश में आने पर महिला ने शोर मचाया लेकिन आरोपी ने उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी और भाग गए।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा हम होटल मैनेजर और स्टाफ की भूमिका की भी जांच कर रहे हैं। widow