Saturday, May 2, 2026
23 C
Lucknow

तंत्र साधना के लिए कानुपर में 6 साल की बच्ची के साथ…

KANPUR : कानुपर में एक 6 साल की बच्ची का क्षत—विक्षिप्त शव मिलने से सनसनी है। पुलिस इसे किसी जानवर द्वारा खाये गये शव होना बता रही है जबकि स्थानिय निवासियों को लगता है कि इस घटना को किसी तांत्रिक द्वारा अंजाम दिया गया है।

क्योंकि यह शव अमावस्या की रात के बाद सूरज की पहली किरण फटने के साथ मिला है। गौरतलब है कि दीपावली की रात तंत्र—मंत्र की रात कहलाती है। मान्यता है कि इस रात तांत्रिक नर बलि देकर अपनी सिद्धियां पूर्ण करते हैं।

कानपुर के भाद्रस गांव की यह अपने घर से पटाखों की खरीदारी के लिए निकली थी और फिर वापस नहीं लौटी। जब वह देर रात तक नहीं लौटी तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। बाद में उसका शव रविवार को काली मंदिर के पास झाड़ियों में मिला।

लड़की के पिता करण संखवार ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को जादू-टोने के लिए मारा गया है, उसके दोनों फेफड़े गायब हैं।

पुलिस ने कहा है कि हो सकता है कि लड़की को किसी जंगली जानवर ने मार डाला हो। एसपी (ग्रामीण) बृजेश श्रीवास्तव ने कहा, बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है और अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

हत्या को लेकर पैदा हुई नाराजगी को देखते हुए गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Hot this week

“khan sir controversy” : खान सर को लेकर बिहार में होने लगी चर्चाएं!

खान सर पर आरोप एजूकेशनल वीडियो के जरिये एनडीए...

”(Lalu Yadav family dispute)”: रोहिणी अचार्य का विस्फोटक पोस्ट की इनसाइड स्टोरी

- रोहणी अचार्य का विवादास्पद पोस्ट संकेत नहीं सायरन...

Nikah पढ़वाई 11 लाख , जूता चुरवाई 11 लाख

मेरठ की शादी में बरसे नोट ढाई करोड़ की...

Sajjad Bagh में एक बड़ा हादसा टला

सरकार टुडे, 28 नवम्बर, लखनउ। बीती रात सज्जादबाग (Sajjad...

Topics

(Trauma-Bond) ट्रामा बांड के शिकार, कहीं आप भी तो नहीं हो रहे

सुपर—डुपर स्पेशल स्टोरी सिर्फ आप के लिए खतरनाक बीमारी धीरे—धीरे...

Khamani: दहाड़े खामनेई, इजरायल को मिलेगा मुहतोड़ जवाब

ईरान के उपर हुए 1 अक्टूबर को मिसाइल हमले...

Sexual Harassment का वर्लड रिकार्ड! गुरू पर गंदे आरोप…

चिंताजनक खबर.... प्रोफेसर है कि जल्लाद, पूरी युनिवर्सिटी की लड़कियों...

Related Articles

Popular Categories