अमेरिका में अश्वेत लोगों के हितों में काम करने वालों को अमेजन देगा 1 करोड़ डॉलर का चंदा

DELHI : अमेरिका में जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच आनलाइन कंपनी अमेजन उन संगठनों को एक करोड़ डालर चंदा देने का वायदा किया है, जो अश्वेत और अफ्रीकी मूल के अमेरिकी लोगों के जीवन में सुधार लाने और उन्हें सामजिक न्याय दिलाने के लिए काम कर रहे हैं।

इन संगठनों का चयन अमेजन के ब्लैक इम्प्लाई नेटवर्क (बीईएन) की मदद से किया गया है, और इसमें वे संगठन शामिल हैं, जो कानूनी प्रणाली के जरिए नस्लभेद के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं और वे संस्थाएं जो अश्वेत समुदायों को शैक्षिक और आर्थिक अवसर मुहैया करा रही हैं।

अमेजन ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा है कि नेशनल एसोसिएशन फॉर द एडवांसमेंट ऑफ कलर्ड पीपुल (एनएएसीपी), नेशनल अर्बन लीग, और यूएनसीएफ तथा अन्य को दिया जाने वाला चंदा पूरे अमेरिका में अश्वेत समुदायों के लिए शिक्षा और न्याय में मदद के लिए है।

बीईएन की अध्यक्ष एंजेलिना हॉवर्ड ने कहा, अमेजन नेतृत्व और बीईएन ने अश्वेत समुदाय में उन संस्थाओं की पहचान करने में मिलकर काम किया है, जो असरकारी हैं और उनकी एक अर्थपूर्ण तरीके से मदद करेंगी। सूचीबद्ध संगठनों के अतिरिक्त हम मदद के लिए स्थानीय समूहों की पहचान करने के लिए अपने चैप्टर्स के साथ काम करेंगे।

उन्होंने कहा है, हम इन बातचीत को जारी रखेंगे कि अमेजन हाल की इन त्रासदीपूर्ण घटनाओं से आगे किस तरह कर्मचारियों और पूरे अश्वेत समुदाय की मदद कर सकता है।

Hot this week

(Delhi Fertility Rate) नपुंसक होते दिल्ली वाले…!

एलन मस्क की चेतावनी दिल्ली में बच्चे कम, बुजुर्ग...

“khan sir controversy” : खान सर को लेकर बिहार में होने लगी चर्चाएं!

खान सर पर आरोप एजूकेशनल वीडियो के जरिये एनडीए...

”(Lalu Yadav family dispute)”: रोहिणी अचार्य का विस्फोटक पोस्ट की इनसाइड स्टोरी

- रोहणी अचार्य का विवादास्पद पोस्ट संकेत नहीं सायरन...

Nikah पढ़वाई 11 लाख , जूता चुरवाई 11 लाख

मेरठ की शादी में बरसे नोट ढाई करोड़ की...

Topics

Sajjad Bagh में एक बड़ा हादसा टला

सरकार टुडे, 28 नवम्बर, लखनउ। बीती रात सज्जादबाग (Sajjad...

(Trauma-Bond) ट्रामा बांड के शिकार, कहीं आप भी तो नहीं हो रहे

सुपर—डुपर स्पेशल स्टोरी सिर्फ आप के लिए खतरनाक बीमारी धीरे—धीरे...

Khamani: दहाड़े खामनेई, इजरायल को मिलेगा मुहतोड़ जवाब

ईरान के उपर हुए 1 अक्टूबर को मिसाइल हमले...

Related Articles

Popular Categories