Saturday, May 2, 2026
25 C
Lucknow

Nikah के वक्त दुल्हन ने कहां No, “क़बूल नहीं है”

MEERUT : खबर क्राइम कैपिटल मेरठ से हैं जहां दुल्हन ने निकाह के वक्त दुल्हे को न कह दिया। दुल्हन के न कहते ही दुल्हन के परिवार ने दूल्हा को बंधक बना कर कार के शीशे तोड़ दिये और बारातियों को बंधक बना लिया गया। यह पूरा मामला हर्ष फायरिंग के बाद का है। बारातियों की फायरिंग से दुल्हन के चाचा जख्मी हो गये थे।
दुल्हन का नाम इरम है और उसका निकाह Nikah शहजाद नाम के लड़के के साथ हो रहा था। धूम—धाम थी। बैंड बाजा था और बारात भी द्वार पर पहुंच चुकी थी। शहजाद के दोस्तों और शादी में आये बारातियों ने फायरिंग शुरू कर दी। फा​यरिंग में दुल्हन के चाचा जख्मी हो गये। चाचा के जख्मी होने की खबर जैसे ही इरम को मिली उसने फौरन शादी कैंसिल करने का निर्णय ले लिया।
ईरम ने बताया कि मैं उस व्यक्ति से कैसे शादी कर सकती हूं? उसका परिवार मेरे पूरे परिवार के सामने ऐसा व्यवहार कर रहा है, तो जब मैं उनके साथ उनके घर पर अकेली रहूंगी तो वे कैसे व्यवहार करेंगे? लड़की के निकाह  Nikah  तोड़ने के अपने फैसले की घोषणा के तुरंत बाद, उसके परिवार के सदस्यों ने दूल्हे की कार को तोड़ दिया, उसके रिश्तेदारों की पिटाई की और उन्हें कुछ समय के लिए बंधक बना लिया।
पूरे प्रकरण पर पुलिस ने खुद एफआआईआर दर्ज की और दुल्हन के चाचा को अस्पताल में भर्ती कराया चाचा की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। खरखौदा थाने के सीनियर उप निरीक्षक रवींद्र पलावत ने बताया कि गोली चलाने वालों की पहचान के लिए समारोह के वीडियो फुटेज की जांच की जा रही है।
उन्होंने कहा, दूल्हे शहजाद, उसके भाई पप्पू और सानू के खिलाफ धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। अगर गोली लाइसेंसी हथियार से चलाई गई थी, तो हथियार लाइसेंस रद्द करने की रिपोर्ट भेजी जाएगी।

CM Gehlot और सचिन पायलट के ​बीच खिच—खिच

जन्म दिन पर कौन सा तोहफा देगी योगी को दिल्ली की खुफिया बैठक?

सुहागरात के डर से दूल्हा गायब

Hot this week

“khan sir controversy” : खान सर को लेकर बिहार में होने लगी चर्चाएं!

खान सर पर आरोप एजूकेशनल वीडियो के जरिये एनडीए...

”(Lalu Yadav family dispute)”: रोहिणी अचार्य का विस्फोटक पोस्ट की इनसाइड स्टोरी

- रोहणी अचार्य का विवादास्पद पोस्ट संकेत नहीं सायरन...

Nikah पढ़वाई 11 लाख , जूता चुरवाई 11 लाख

मेरठ की शादी में बरसे नोट ढाई करोड़ की...

Sajjad Bagh में एक बड़ा हादसा टला

सरकार टुडे, 28 नवम्बर, लखनउ। बीती रात सज्जादबाग (Sajjad...

Topics

“khan sir controversy” : खान सर को लेकर बिहार में होने लगी चर्चाएं!

खान सर पर आरोप एजूकेशनल वीडियो के जरिये एनडीए...

”(Lalu Yadav family dispute)”: रोहिणी अचार्य का विस्फोटक पोस्ट की इनसाइड स्टोरी

- रोहणी अचार्य का विवादास्पद पोस्ट संकेत नहीं सायरन...

Nikah पढ़वाई 11 लाख , जूता चुरवाई 11 लाख

मेरठ की शादी में बरसे नोट ढाई करोड़ की...

Sajjad Bagh में एक बड़ा हादसा टला

सरकार टुडे, 28 नवम्बर, लखनउ। बीती रात सज्जादबाग (Sajjad...

(Trauma-Bond) ट्रामा बांड के शिकार, कहीं आप भी तो नहीं हो रहे

सुपर—डुपर स्पेशल स्टोरी सिर्फ आप के लिए खतरनाक बीमारी धीरे—धीरे...

Khamani: दहाड़े खामनेई, इजरायल को मिलेगा मुहतोड़ जवाब

ईरान के उपर हुए 1 अक्टूबर को मिसाइल हमले...

Sexual Harassment का वर्लड रिकार्ड! गुरू पर गंदे आरोप…

चिंताजनक खबर.... प्रोफेसर है कि जल्लाद, पूरी युनिवर्सिटी की लड़कियों...

Related Articles

Popular Categories