Homeअपराधफेसबुक से नाबालिग़ का अपहारण

फेसबुक से नाबालिग़ का अपहारण

NEW DELHI : फेसबुक से एक नाबालिग़ लड़की को प्यार में फसा कर उसका अपहारण करने वाले षोएब को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। षोएब को दिल्ली पुलिस ने दिल्ली बार्डर से गिरफ्तार किया है।

षोएब ने सोषल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक से पहले दोस्ती की और फिर लड़की से षादी करने के लिए उसका किडनैप कर लिया। लड़की को बदरपुर बॉर्डर पर ट्रेस कर बचाया गया।

आरोपी शोएब खान ने उसे 1 महीने के भीतर कम से कम चार राज्यों में घुमाने के बाद एक ऑटोरिक्शा में छोड़ भाग निकला। लड़की के परिजनों ने अक्टूबर में रजौरी गार्डन पुलिस स्टेशन में अपहरण का मामला दर्ज किया था, जिसके बाद छानबीन के लिए पुलिस की एक टीम गठित की गई थी।

पुलिस के मुताबिक, शोएब खान ने पीड़िता को उसके साथ शादी करने के लिए मजबूर करना शुरू कर दिया। शोएब 22 अक्टूबर को दिल्ली आया और लड़की को बिहार के मुजफ्फरपुर ले गया और बाद में उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ चला गया।

फिर वह उसे वापस दिल्ली लाकर ऑटोरिक्शा में छोड़ दिया, जिसके बाद पुलिस ने उसे बचाया। डीसीपी वेस्ट दिल्ली के दीपक पुरोहित ने कहा, आरोपी राजस्थान के अलवर जिले का निवासी है। उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular