Homeउत्तर प्रदेश की खबरेंSpace Scientists से की PM Modi ने Sri Ram के...

Space Scientists से की PM Modi ने Sri Ram के लिए कि यह अपील

MAHENDRA TRIPATHI KI REPORT
 
AYODHYA : अयोध्या के सर्किट हाउस में राम मंदिर निर्माण समिति व श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की दूसरे दिन की बैठक संपन्न हो गई। आज की बैठक में खास बात यह रही कि पीएम मोदी ने अंतरिक्ष वैज्ञानिकों (Space Scientists) से बात की है। बैठक में प्रत्येक रामनवमी में रामलला का सूर्य की किरणों से अभिषेक मंदिर में आधुनिक प्रकाश व्यवस्था व आधुनिक सुरक्षा को लेकर मंथन  या गया।

अंतरिक्ष वैज्ञानिकों से अपील

सूर्य की किरणों से रामलला का अभिषेक होगा।राम मंदिर में हर रामनवमी पर रामलला का अभिषेक भगवान सूर्य की सुनहरी किरणों से हो इसके लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि प्रधानमंत्री ने अंतरिक्ष वैज्ञानिकों (Space Scientists) से अपील की है कि वे ऐसी तकनीक खोजे ताकि सूर्य की किरणों से रामलला का अभिषेक हो सके।

सदैव एक सा रहेगा प्रकाश

ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि आज की बैठक में राम मंदिर में प्रकाश व सुरक्षा व्यवस्था पर भी चर्चा हुई।मंदिर के अंदर प्रकाश कैसा हो।विशेष अवसरों पर किस तरह का प्रकाश व्यवस्था हो।मंदिर का बाहरी भाग कैसे प्रकाशित हो। प्रकाश को सदैव एक सा रहने का प्रयास किया जा रहा है। (Space Scientists)
खंभो पर मूर्तियां बनाई जाएंगी

 

आम दिनों में व त्योहारों पर प्रकाश कैसा हो।जन्मोत्सव के अवसर पर लाइटिंग की व्यवस्था कैसी हो।इस पर भी चर्चा हुई। चंपत राय ने बताया कि राम मंदिर के अंदर दीवारों व खंभो पर मूर्तियां बनाई जाएंगी।परकोटा के अंदर भी बनाई जाएंगी मूर्तियां जिसमे दशावतार,नवग्रह, शक्ति पीठ की मूर्तियां बनाई जाएंगी। (Space Scientists)

हमेशा बजता रहेगा भजन

बिजली के लिए आधुनिक तकनीक का प्रयोग होगा।बिजली के लिए तारों का प्रयोग नहीं होगा।जिस तरह से साउंड सिस्टम बेतार का होता है वैसी ही प्रकाश व्यवस्था की जायेगी।मंदिर में हमेशा भजन बजता रहेगा।राम मंदिर की सुरक्षा भी आधुनिक होगी। (Space Scientists)

सुरक्षा में तकनीक का प्रयोग

सुरक्षा में तकनीक का प्रयोग होगा। सुरक्षा में मैन पावर का कम प्रयोग होगा। बैठक की अध्यक्षता राम मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र ने की। बैठक में ट्रस्ट के पदाधिकारी सदस्य के अलावा टाटा कंसल्टेंसी व एलएनटी के एक्सपर्ट भी रहे मौजूद। (Space Scientists)

SAPA की State Committee में Azam Khan आउट? Abdulla in

Election Commission ने जब्त कर लिया चिराग पासवान का बंगला!

किम जोंग-उन ने क्यों लिया अपना जीवन समर्पित करने का फैसला?

RELATED ARTICLES

Most Popular