Ayodhya अयोध्या में कांग्रेसी नेता की हत्या से सनसनी
28 November, Sarkar Today: अयोध्या (Ayodhya) में 27 नवंबर की देर रात एक युवक की बेरहमी से चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। बताया जाता है कि युवक को फोन करके बुलाया गया। अयोध्या के थाना कैंट के अब्बू सराय रेलवे लाइन के पास कहासुनी के बाद तीन चार लोगों ने धारदार हथियार से पूरे शरीर पर वार कर उसकी हत्या कर दी।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक अयोध्या (Ayodhya) थाना कैंट के अब्बू सराय का रहने वाला था। और अयोध्या कोतवाली नगर के नाका पर उसकी मोबाइल की दुकान थी। मृतक का नाम राहिल बताया जा रहा है वह कांग्रेस के पूर्व अयोध्या महानगर अध्यक्ष अकबर अली मेजर का ममेरा भाई था।
अयोध्या (Ayodhya) के एसपी सिटी विजय पाल सिंह ने बताया कि देर रात उसे कुछ लोगों ने फोन करके उसे रेलवे लाइन के किनारे बुलाया। राहिल को कुछ पैसे और मोबाइल किसी को देने थे तो पैसे और मोबाइल लेकर देने गया था। वहीं पर उस पर हमला हुआ। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने चार लोगों को कस्टडी में लेकर पूछताछ कर रही है।