Tuesday, November 28, 2023
Homeराजनीतियूपी में लगा कांग्रेस को 440 वोल्ट का झटका

यूपी में लगा कांग्रेस को 440 वोल्ट का झटका

MUZAFFAR NAGAR : प्रियंका गांधी और अजय कुमार लल्लू उत्तर प्रदेश में कांग्रेस में जान फूंकने के लिए जी जान लगाए हुए है लेकिनल जोर के झटके कांग्रेस की जान लेने पर आमादा है। खबर मुजफ्फरनगर से है जहां कांग्रेस पार्टी को 440 वोल्ट का झटका लगा है । वहां की पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने कांग्रेस का साथ छोड़ बीजेपी में शामिल होने का एलान किया है।

मुजफ्फरनगर की नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष अंजू अग्रवाल आज भाजपा में शामिल हो गई है। उन्हें भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने गांधी नगर स्थित पार्टी कार्यालय पर भाजपा में शामिल कराया। जिले की राजनीति में आज एक प्रत्याशित घटनाक्रम में अपने पद की तीसरी वर्षगांठ से करीब डेढ़ माह पूर्व ही पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने राजनीतिक दलबदल करते हुए कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया।

नवम्बर 2017 में हुए नगरीय निकाय चुनाव में जिले के बड़े औद्योगिक परिवार की बहू और गृहणी अंजू अग्रवाल पत्नी इंजीनियर अशोक अग्रवाल ने कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में भाजपा के गढ़ में ही भगवा परचम को पराजित करने का काम किया था।

इस चुनाव में भाजपा की जीत के लिए जीआईसी मैदान पर मुख्यमंत्री ने रैली भी की थी, लेकिन अंजू अग्रवाल ने बिना किसी भी बड़े कांग्रेसी नेता को यहां बुलाये बड़ी जीत दर्ज की थी।

अंजू अग्रवाल ने अपनी निर्भीक और सटीक तथा निष्पक्ष कार्यशैली के कारण अपने कार्यकाल की शुरूआत में ही जनता के बीच एक विशेष स्थान हासिल किया। भाजपा नेताओं के साथ उनका 36 का आंकडा पूरी तरह से उजागर रहा।

वह किसी भी मोड पर कभी भी डरी नहीं और जनहितों को लेकर हमेशा ही संघर्ष किया और बिना भेदभाव के शहरी विकास को नये आयाम देने में जुटी रही। अंजू अग्रवाल के साथ ही उनके पुत्र अभिषेक अग्रवाल और पुत्रवधु ने भी भाजपा ज्वाइन कर ली है लेकिन उनके पति अशोक अग्रवाल इस कार्यक्रम से दूर ही रहे।

News Desk
News Desk is a human operator who publish news from desktop. Mostly news are from agency. Please contact sarkartoday20[email protected] for any issues. Our head office is in Lucknow (UP).
RELATED ARTICLES

Most Popular