Saturday, May 2, 2026
23 C
Lucknow

पारसनाथ के बेटे लकी और बाहुबली धनंजय सिंह आमने सामने

समाजवादी पार्टी के कददावर नेता स्वा0 पारसनाथ यादव के निधन के बाद हो रहे जौनपुर की मल्हनी विधानसभा सीट पर मुकाबला दिलचस्प होता दिखाई दे रहा है। सपा ने बाप की विरासत को संभालने जा रहे लकी यादव को मैदान में उतारा है। वहीं बाहुबली धन्जयं सिंह ने भी वहां से चुनाव लड़ने का एलान​ किया है। बीजेपी ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले है कि वह वहां से किसी को उम्मीदवार बनाएगी। बहुजन समाज पार्टी यहां स जेपी दुबे को चुनाव लड़वा कर अपने सर्व—समाज के फार्मूले में जान फूंकने की कोशिश कर रही है।

धनंजय सिंह ने साफ कर दिया कि वह निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने जा रहा हैं। हालांकि खबरे इस तरह थी कि वह निषाद पार्टी से चुनाव लड़ेंगे और बीजेपी उन्हें समर्थन करेगी। लेकिन बीजेपी इस फार्मूले पर तैयार नहीं हुई।

माफिया डॉन व राजनेता धन्न्जय सिंह ने 2002 में जौनपुर की रारी सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में विधानसभा चुनाव जीता था और 2007 में जद (यू) के टिकट पर सीट बरकरार रखी थी।
साल 2009 में उन्होंने इस सीट पर अपने पिता को खड़ा कर जीत सुनिश्चित की, जबकि वे खुद बसपा में शामिल हो गए और जौनपुर से संसदीय चुनाव जीते।

साल 2017 में धनंजय ने निषाद पार्टी के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था, लेकिन समाजवादी पार्टी के पारसनाथ यादव ने सीट जीत ली, जबकि धनंजय दूसरे स्थान पर रहे।

Hot this week

“khan sir controversy” : खान सर को लेकर बिहार में होने लगी चर्चाएं!

खान सर पर आरोप एजूकेशनल वीडियो के जरिये एनडीए...

”(Lalu Yadav family dispute)”: रोहिणी अचार्य का विस्फोटक पोस्ट की इनसाइड स्टोरी

- रोहणी अचार्य का विवादास्पद पोस्ट संकेत नहीं सायरन...

Nikah पढ़वाई 11 लाख , जूता चुरवाई 11 लाख

मेरठ की शादी में बरसे नोट ढाई करोड़ की...

Sajjad Bagh में एक बड़ा हादसा टला

सरकार टुडे, 28 नवम्बर, लखनउ। बीती रात सज्जादबाग (Sajjad...

Topics

(Trauma-Bond) ट्रामा बांड के शिकार, कहीं आप भी तो नहीं हो रहे

सुपर—डुपर स्पेशल स्टोरी सिर्फ आप के लिए खतरनाक बीमारी धीरे—धीरे...

Khamani: दहाड़े खामनेई, इजरायल को मिलेगा मुहतोड़ जवाब

ईरान के उपर हुए 1 अक्टूबर को मिसाइल हमले...

Sexual Harassment का वर्लड रिकार्ड! गुरू पर गंदे आरोप…

चिंताजनक खबर.... प्रोफेसर है कि जल्लाद, पूरी युनिवर्सिटी की लड़कियों...

Related Articles

Popular Categories