Saturday, May 2, 2026
23 C
Lucknow

जानिये कैसे सस्ता मिलेगा आलू

NEW DELHI : मंडियों में नये आलू की आवक के साथ ही आलू कंट्रोवर्सी खत्म होती दिखाई दे रही है। टनों आलू कोल्ड स्टोरेज में है और खेतों से नया आलू आना शुरू हो गया है। ऐसे में आलू के भाव दीवाली के बाद से नीचे आना शुरू हो जाएंगे एसा आंकलन है।

देश की राजधानी दिल्ली स्थित आजादपुर मंडी में बुधवार को हिमाचल प्रदेश के ऊना से एक ट्रक नया आलू उतरा जो थोक में 50 रुपये किलो बिका।

आजादपुर मंडी पोटैटो ऑनियन मर्चेंट एसोसिएशन यानी पोमा के जनरल सेक्रेटरी राजेंद्र शर्मा के मुताबिक ऊना और हल्द्वानी से नए आलू की आवक शुरू हो चुकी है और अगले सप्ताह पंजाब के होशियारपुर से भी नया आलू बाजार में उतरने की संभावना है।

हालांकि उन्होंने कहा कि आलू के दाम में गिरावट दिवाली के बाद आवक बढ़ने पर ही आ सकती है।

आजादपुर मंडी कृषि उपज विपणन समिति (एपीएमसी) की कीमत सूची के अनुसार, मंडी में आलू का थोक भाव बुधवार को 20 रुपये से 42 रुपये प्रति किलो जबकि मॉडल रेट 29.25 रुपये प्रति किलो था।

वहीं, दिल्ली-एनसीआर में आलू का खुदरा भाव 40 रुपये से 50 रुपये प्रति किलो था।

उत्तर प्रदेश की मंडियों में भी आलू के सस्ता मिलने की प्रबल संभावना है। मंडी एक्सपर्ट डा. जसवंत सोनकर के मुताबिक आलू के रेट बढ़ाने में आ​ढतियों का खेल था। आलू महंगा बिका इसका पूरा फायदा बिचौलियों को मिला। किसान तो पहले ही अपना आलू औने—पौने के भाव बेच चुका है।

Hot this week

“khan sir controversy” : खान सर को लेकर बिहार में होने लगी चर्चाएं!

खान सर पर आरोप एजूकेशनल वीडियो के जरिये एनडीए...

”(Lalu Yadav family dispute)”: रोहिणी अचार्य का विस्फोटक पोस्ट की इनसाइड स्टोरी

- रोहणी अचार्य का विवादास्पद पोस्ट संकेत नहीं सायरन...

Nikah पढ़वाई 11 लाख , जूता चुरवाई 11 लाख

मेरठ की शादी में बरसे नोट ढाई करोड़ की...

Sajjad Bagh में एक बड़ा हादसा टला

सरकार टुडे, 28 नवम्बर, लखनउ। बीती रात सज्जादबाग (Sajjad...

Topics

(Trauma-Bond) ट्रामा बांड के शिकार, कहीं आप भी तो नहीं हो रहे

सुपर—डुपर स्पेशल स्टोरी सिर्फ आप के लिए खतरनाक बीमारी धीरे—धीरे...

Khamani: दहाड़े खामनेई, इजरायल को मिलेगा मुहतोड़ जवाब

ईरान के उपर हुए 1 अक्टूबर को मिसाइल हमले...

Sexual Harassment का वर्लड रिकार्ड! गुरू पर गंदे आरोप…

चिंताजनक खबर.... प्रोफेसर है कि जल्लाद, पूरी युनिवर्सिटी की लड़कियों...

Related Articles

Popular Categories