HomeUncategorizedAfghanistan की नदी से आये पानी को लेकर CM Yogi अयोध्या रवाना

Afghanistan की नदी से आये पानी को लेकर CM Yogi अयोध्या रवाना

LUCKNOW, 31 OCT, SARKAR TODAY : अफगानिस्तान (Afghanistan ) की काबुल नदी के जल से सीएम योगी रामलला का जलाभिषेक करने अयोध्या जा रहे हैं। अफगानिस्तान (Afghanistan) से आया जल गंगा जल में मिलाकर रामलला पर चढ़ाया जाएगा। गौरतलब है कि पीएम मोदी ने एक अफगानी लड़की से अनुरोध किया था। पीएम मोदी के अनुरोध के बाद उस लड़की ने काबुल नदी के जल को भारत भेजा है। अफगानिस्तान (Afghanistan) से आया जल को लेकर आज शाम को सीएम योगी आयोध्या के लिए रवाना होगे और जलाभिषेक करेंगे।

अयोध्या जाने से पहले

अयोध्या प्रस्थान से पहले सीएम योगी ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि आज राष्ट्रीय एकता दिवस है उस अवसर पर अयोध्या क़े लिए प्रस्थान कर रहा हूँ। उन्होंने बताया कि काबुल से एक लड़की ने वहां का जल अयोध्या में प्रवाहित करने के लिए भेजा है। जिन्होंने अफगानिस्तान (Afghanistan) में तालिबान आने के बाद अपनी श्रद्धा को बचाकर रखा है। इसलिए यह अवसर विशेष है।

वहां के हालात से लड़ते हुए भेजा है जल

उन्होंने कहा कि एक बालिका काबुल से भगवान श्रीराम के लिए श्रद्धा से जल भेजती है ये उसका सम्मान है। मैं इसीलिए आज अयोध्या विशेष रूप से जा रहा हूँ। दीपोत्सव की तैयारी हर वर्ष की भांति इस बार भी हो रही है। अफगानिस्तान(Afghanistan) की लड़की व उसके परिवार की भावनाओं को में जन्मभूमि को समर्पित करने जा रहा हूं। सदियों के बेड़ियों को काटते हुए आज रामजन्मभूमि पर मंदिर बन रहा है। अफगानिस्तान (Afghanistan) के हालतों में एक लड़की ने अयोध्या के लिए जल भेजा है।

अफगानिस्तान (Afghanistan) और भारत का पुराना संबध

अफगानिस्तान (Afghanistan) और भारत का पुराना संबध है। अफगानी जनता भारतीय फिल्मों की दीवानी है और वहां के लोग अमिताभ बच्चन के फैन है। कई बार विदेश यात्राएं कर चुके डा. बाकर के मुताबिक 10 वर्ष पहले तक वहा के ज्यादातर लोग अपनी जेब में भारतीय फिलम नायक और नायकिओं की तस्वीरें रखते थे। वहां के लोग रेखा, अमिताभ और श्रीदेवी के फैन है।

 

AKLISH YADAV जब—जब निकले यात्रा पर, तब—तब बनी सूबे में सपा की सरकार 2001, 2011 और अब 2021

BANK GRAHAK को देवता समझ कर उसकी Financial जरूरत को पूरा करे

Widow विधवा भाभी को दवा दिलाने के बहाने किया …. कानुपर की घटना

RELATED ARTICLES

Most Popular