Friday, February 7, 2025
HomeUncategorizedधान की खरीद के संबध में

धान की खरीद के संबध में

LUCKNOW : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के क्रम में प्रदेश में मूल्य समर्थन योजना के अन्तर्गत किसानों से धान की खरीद तेजी से की जा रही है। प्रथम चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 01 अक्टूबर, 2020 से प्रारम्भ हुई धान क्रय प्रक्रिया के अन्तर्गत आज 12 अक्टूबर, 2020 तक कुल 15845.99 मी0 टन धान की खरीद की जा चुकी है।

इसके सापेक्ष विगत वर्ष (2019-2020) के दौरान इस अवधि में 837.21 मी0 टन धान की खरीद हुई थी। राज्य सरकार के प्रवक्ता के मुताबिक मुख्यमंत्री द्वारा खरीफ क्रय वर्ष 2020-2021 के अन्तर्गत धान क्रय के लिए समय से सभी इंतजाम करने के निर्देश दिए गए थे। उनके द्वारा यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे कि किसानों को अपनी उपज बेचने में कोई दिक्कत न हो और उन्हें सभी सहूलियतें उपलब्ध करायी जाएं।

गौरतलब है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लखनऊ सम्भाग के जनपद लखीमपुर, हरदोई, सीतापुर तथा बरेली, मुरादाबाद, मेरठ, सहारनपुर, आगरा, अलीगढ़, झांसी मण्डलों में 01 अक्टूबर, 2020 से 31 जनवरी, 2021 तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश के लखनऊ सम्भाग के जनपद लखनऊ, रायबरेली, उन्नाव तथा चित्रकूट, कानपुर, अयोध्या, देवीपाटन, बस्ती, गोरखपुर, आजमगढ़, वाराणसी, विन्ध्यांचल एवं प्रयागराज मण्डलों में 15 अक्टूबर, 2020 से 28 फरवरी, 2021 तक क्रय होगी।

News Desk
News Desk is a human operator who publish news from desktop. Mostly news are from agency. Please contact sarkartoday2016@gmail.com for any issues. Our head office is in Lucknow (UP).
RELATED ARTICLES

Most Popular