Tuesday, November 28, 2023
Homeउत्तर प्रदेश की खबरेंविकास दुबे की मां ने छोटे बेटे से आत्मसम्पर्ण के लिए कहा

विकास दुबे की मां ने छोटे बेटे से आत्मसम्पर्ण के लिए कहा

KANPUR : मां तो बस बस मां होती है। वह चाहती है कि उसके बच्चे हसी खुशी रहें। अब अगर विकास दुबे की मां यह हसरत पाले हैं तो इसमें गलत क्या। विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद उसके छोटे भाई यानि की विकास दुबे की मां के दूसरे बेटे दीप प्रकाश दुबे पर पुलिस ने 20 हजार का ईनाम घोषित कर दिया है। विकास दुबे की मां को लगता है कि कहीं उसका दूसरा बेटा भी पुलिस की गोली का शिकार न बन जाए इसलिए उन्होंने अपने बेटे से पुलिस के समक्ष हाजिर होने के लिए कहा है।

सरला दुबे ने मीडियाकर्मियों के माध्यम से एक संदेश में कहा कि अगर दीप प्रकाश ने समर्पण नहीं किया, तो शायद उसे भी उसके बड़े भाई की तरह मार दिया जाएगा। गैंगस्टर विकास दुबे 10 जुलाई को पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था।

News Desk
News Desk is a human operator who publish news from desktop. Mostly news are from agency. Please contact sarkartoday20[email protected] for any issues. Our head office is in Lucknow (UP).
RELATED ARTICLES

Most Popular